ब्रॉक लैसनर द्वारा दिए गए प्रोमो को लेकर WWE दिग्गज ने किया चौंकाने वाला खुलासा 

ब्रॉक लैसनर
ब्रॉक लैसनर

पूर्व WWE चैंपियन ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) ने अपने रेसलिंग करियर की शुरुआत OVW के साथ की थी। जिम कॉर्नेट (Jim Cornette) ने हाल ही में ब्रॉक लैसनर के OVW रन के बारे में बात की और उस समय ‌बेबीफेस के रूप में काम करने वाले ब्रॉक लैसनर के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे किये।

Ad

OVW में अपने छोटे करियर के दौरान ब्रॉक लैसनर ने अपने जबरदस्त रेसलिंग स्किल्स का प्रदर्शन किया, और खुद को WWE मेन रोस्टर में कदम रखने के लिए तैयार किया। ब्रॉक लैसनर ने OVW में भविष्य के कई बड़े WWE सुपरस्टार्स के साथ रेसलिंग की, और सभी को प्रभावित किया।

जिम कॉर्नेट ने हाल ही में एक दिलचस्प घटना का खुलासा करते हुए बताया कि, एक बार ब्रॉक लैसनर को फैंस द्वारा काफी परेशान किया गया था। उस समय ब्रॉक लैसनर एक बेबीफेस सुपरस्टार के रूप में काम करते थे। जानिए इस घटना पर कॉर्नेट का क्या कहना था:

एक बार कुछ लोगों ने एक चर्च जिम शो में उन्हें हूट करना शुरू कर दिया और उसने एक माइक्रोफोन लिया और एक हील प्रोमो काट दिया। वह उस समय बेबीफेस सुपरस्टार के रूप में काम करते थे, इसलिए मैंने उन्हें समझाया की यह उनके लिए सही नहीं है। क्योंकि वह उस समय WWE में उनके किरदार के बिल्कुल विपरीत था।

youtube-cover
Ad
Ad

यह भी पढ़ें: WWE में जल्द हो सकती है ब्रॉक लैसनर की वापसी, 124 किलो के दिग्गज से होगा जबरदस्त मैच?

ब्रॉक लैसनर ने अपने WWE करियर में कुछ समय हील का किरदार भी निभाया

ब्रॉक लैसनर 2002 में WWE मेन रोस्टर में गए और वहां उन्हें हील के रूप में पेश किया गया। वह महीनों तक हील बने रहे और अंत में बेबीफेस बन गये, जब पॉल हेमैन ने उन्हें धोखा दिया और Survivor Series 2002 में उन्हें हराने में बिग शो की मदद की। ब्रॉक लैसनर 2003 में Royal Rumble जीतने में भी कामयाब रहे।

Ad

WrestleMania 19 में कर्ट एंगल को हराकर ब्रॉक लैसनर नए WWE चैंपियन बने थे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications