"वो कभी शो पर नहीं होते हैं" - WWE से गायब Roman Reigns पर दिग्गज का फूटा गुस्सा, शेड्यूल पर खड़े किए सवाल

WWE, Roman Reigns, Disco Inferno,
रोमन रेंस को जल्द-से-जल्द टीवी पर वापस आना चाहिए (Photo: WWE.com)

Legend Takes Shot At Roman Reigns: रोमन रेंस (Roman Reigns) WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक होने के बावजूद रोड टू WrestleMania 41 के दौरान टीवी से गायब हैं। दिग्गज को यह चीज बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रही है। उनका हाल ही में WWE से गायब रोमन पर गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने रेंस के शेड्यूल पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। यह दिग्गज डिस्को इन्फर्नो (Disco Inferno) हैं और उनका मानना है कि ट्राइबल चीफ की गैरमौजूदगी से WWE के शोज को काफी नुकसान हो रहा है। रोमन रेंस 2025 Royal Rumble मैच के दौरान सैथ रॉलिंस द्वारा किए खतरनाक हमले के बाद से ही टीवी पर दिखाई नहीं दिए हैं।

Ad

डिस्को इन्फर्नो ने हाल ही में Keepin' IT 100 पर रोमन रेंस के डील को लेकर बात की। इस दौरान डिस्को ने कहा कि रोमन WrestleMania XL में अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप हारने के बाद से ही WWE टीवी पर काफी कम नज़र आ रहे हैं। डिस्को की माने तो WWE को रोड टू WrestleMania 41 के इस महत्वपूर्ण समय में अपने सबसे बड़े स्टार रेंस की जरूरत है और उनकी अनुपस्थिति से काफी नुकसान हो रहा है। डिस्को इन्फर्नो ने कहा,

"रोमन रेंस की किस प्रकार की डील है? वो कभी शो पर नहीं होते हैं। रोमन पिछले साल WrestleMania में टाइटल हारने के बाद से ही कितने शोज का हिस्सा रहे हैं? वो उनके सबसे बड़े स्टार्स में से एक हैं। उनके पहले रूम में वीकली टीवी सैगमेंट्स हुआ करते थे। यह चीज अब होना बंद हो चुकी है। शो को उनकी वजह से नुकसान हो रहा है। उनका कैरेक्टर अब साधारण हो चुका है।"
youtube-cover
Ad

डिस्को इन्फर्नो ने WWE दिग्गज रोमन रेंस के बेबीफेस रन को लेकर दिया बड़ा बयान

डिस्को इन्फर्नो ने इसी इंटरव्यू के दौरान रोमन रेंस के बेबीफेस रन को लेकर बड़ा बयान दिया। डिस्को का मानना है कि कोडी रोड्स से हारने के बाद रोमन का बड़ा बेबीफेस रन देखने को मिलना चाहिए था। हालांकि, यह चीज देखने को नहीं मिल पाई क्योंकि उन्होंने WrestleMania XL के बाद से ही केवल 5 मैच लड़ा है। इन्फर्नो ने कहा,

"पूरे एंगल को तैयार कर लिया गया था और क्राउड रोमन रेंस की वापसी कराने की मांग करने लगे थे। इसे रोमन की बड़े बेबीफेस के रूप में वापसी के लिए तैयार किया गया था। उनका बेबीफेस रन कहां है? इसका कोई अस्तित्व ही नहीं है। यह एक रन भी नहीं है। ऐसा लगता है कि वो शो पर कुछ ही मौकों पर नज़र आए हैं।"

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications