Seth Rollins-Roman Reigns Interaction Video: WWE रॉयल रंबल (Royal Rumble 2025) में फैंस को एक बहुत बड़ा सरप्राइज मिला। रोमन रेंस (Seth Rollins) और सैथ रॉलिंस दोनों आपस में लड़ने के दौरान मेंस Royal Rumble मैच से एलिमिनेट हो गए। इसके बाद सैथ रॉलिंस ने गुस्से में आकर रोमन की हालत खराब कर दी। अब रेंस अनिश्चितकाल के लिए टीवी से दूर हो गए हैं। एक खास वीडियो अब वायरल हो रहा है, जिसमें सैथ ने पहले ही रोमन को धमकी दे दी थी।
WWE ने मेंस Royal Rumble मैच के दौरान का एक खास वीडियो पोस्ट किया। इसमें रोमन और सैथ का आपस में स्टेयरडाउन देखने को मिल रहा है। इसी बीच दोनों ने एक-दूसरे पर कुछ तीखे वार किए। उस समय तक उनकी बातचीत सुनाई नहीं दी लेकिन WWE ने कैप्शन डालकर बताया कि दोनों आपस में क्या बोल रहे थे। इसी बीच रोमन ने सैथ से कहा,
"मैं आपसे थक गया हूं।"
सैथ रॉलिंस ने जवाब में द शील्ड की शुरुआत को लेकर बात की। इसके अलावा उन्होंने रोमन रेंस की हालत खराब करने का दावा किया और कहा था कि वो WrestleMania मेन इवेंट या वर्ल्ड टाइटल नहीं हासिल कर पाएंगे। कुछ ऐसा ही बाद में देखने को मिला, क्योंकि रोमन पर रॉलिंस द्वारा ब्रूटल हमला हुआ। अब असली ट्राइबल चीफ का भविष्य अधर में लटका है। सैथ ने रोमन को धमकी देते हुए कहा था,
"आप अपना सिर मेरी ओर इस तरह से मत शेक कीजिए। इसी जगह से चीजें शुरू हुई थी। इसी जगह पर हम दोबारा साथ आए थे। इसी जगह पर अब चीजें खत्म होंगी। आपको समझ आ रहा है? आपको एक और WrestleMania मेन इवेंट नहीं मिलने वाला है। आपको एक और वर्ल्ड टाइटल नहीं मिलने वाला है। आप एक ही तरह से यह हासिल कर सकते हैं। मुझे टच मत कीजिए।"
आप नीचे यह वीडियो देख सकते हैं:
WWE दिग्गज सैथ रॉलिंस के पास है WrestleMania मेन इवेंट करने का मौका
रोमन रेंस भले ही एक्शन से बाहर हो गए हैं लेकिन सैथ रॉलिंस के पास अभी भी WrestleMania मेन इवेंट करने का चांस है। जे उसो जिस वर्ल्ड चैंपियन को WrestleMania में चैलेंज नहीं करेंगे, उनका विरोधी पाने के लिए Elimination Chamber मैच होगा। सीएम पंक और जॉन सीना मैच में जगह बना चुके हैं। सैथ रॉलिंस का सामना आने वाले समय में फिन बैलर से होने वाला है। इस मैच में सैथ जीतकर चैंबर मैच में जगह बना सकते हैं। अगर वो वहां भी जीत गए, तो फिर WWE WrestleMania 41 को मेन इवेंट करने का पूरा चांस उनके पास होगा।