रे मिस्टीरियो के बेटे डॉमिनिक अब ऑफिशियल तौर पर WWE सुपरस्टार हो गए है। इस हफ्ते WWE रॉ की शुरूआत काफी अच्छी रही। WWE समरस्लैम के लिए सैथ रॉलिंस और डॉमिनिक के बीच कॉन्ट्रैक्ट साइन हुआ। इस कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग में ये देखने को मिला की डॉमिनिक ने WWE कॉन्ट्रैक्ट साइन किया। अब वो ऑफिशयल तौर पर WWE टैलेंट में शामिल हो गए है।Can you sign a contract with a Kendo stick? 🤔@35_Dominik is about to officially become a WWE Superstar! #WWERaw pic.twitter.com/VsuCO0UQJi— WWE (@WWE) August 11, 2020डॉमिनिक ने WWE कॉन्ट्रैक्ट साइन कियाAfter signing the dotted line, @35_Dominik is officially a WWE Superstar! Next stop, #SummerSlam. #WWERaw @WWERollins pic.twitter.com/FRt9xKGRiW— WWE (@WWE) August 11, 2020Raw की शुरुआत समोआ जो ने की और ऐलान किया कि रिंग में WWE समरस्लैम में सैथ रॉलिंस और डॉमिनिक मिस्टीरियो के बीच होने वाले मैच की कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग होगी। साथ ही में बतौर WWE सुपरस्टार डॉमिनिक अपना कॉन्ट्रैक्ट साइन करेंगे। डॉमिनिक अपने साथ कैंडो स्टिक लेकर आए थे लेकिन सैथ रॉलिंस इससे नाराज दिखे। समओ जो ने इसके बाद अच्छा काम किया और स्टिक अपने पास रख ली। जो ने रॉलिंस के मौजूदा किरदार को लेकर निराशा जाहिर की लेकिन सैथ ने अपना पक्ष रखते हुए सभी के ऊपर निशाना साधा।इसके बाद डॉमिनिक ने रॉलिंस के ऊपर आरोप लगाया कि वो सिर्फ अपने बारे में ही सोचते हैं।साथ ही साथ ये भी कहा कि WWE समरस्लैम में वो सैथ रॉलिंस की हालत खराब करना चाहते हैं। रॉलिंस ने डॉमिनिक का मजाक बनाया और कहा कि वो उनके सामने 10 मिनट भी नहीं टिक सकते हैं।सैथ रॉलिंस ने इसके बाद बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि समरस्लैम में डॉमिनिक कैंडो स्टिक का इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही ये भी रॉलिंस ने कहा कि इसके अलावा जो भी टूलबॉक्स डॉमिनिक इस्तेमाल करना चाहते हैं वो कर सकते हैं। ये एक शर्त अब इस मैच में जुड़़ गई है। सैथ रॉलिंस का इसके बाद रॉ में हम्बर्टो कारिलो के साथ मैच हुआ। सैथ रॉलिंस ने हम्बर्टो को हरा दिया। मैच के बाद बडी मर्फी और रॉलिंस ने डॉमिनिक के ऊपर हमला बोल दिया। डॉमिनिक इस बार वापसी नहीं कर पाए। रॉलिंस ने कैंडो स्टिक से डॉमिनिक के ऊपर हमला किया। मर्फी ने भी डॉमिनिक की टीशर्ट को फाड़ दिया था। डॉमिनिक इसके बाद काफी दर्द में नजर आए। सैथ रॉलिंस और मर्फी ने डॉमिनिक को इतना मारा की उनके शरीर पर निशान पड़ गए। अब ये स्टोरीलाइन और भी मजेदार हो गई है। समरस्लैम में ये मैच काफी शानदार होने वाला है। क्योंकि सैथ रॉलिंस ने बोल दिया है कि डॉमिनिक स्टिक और टूलबॉक्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। अब देखना होगा कि डॉमिनिक क्या करते हैं।यह भी पढ़ें: WWE Raw रिजल्ट्स- 10 अगस्त, 2020