WWE मनी इन द बैंक (Money in the Bank) पीपीवी में जिंदर महल (Jinder Mahal) और भारतीय सुपरस्टार वीर-शैंकी के कारण ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) को हार का सामना करना पड़ा था। इस हफ्ते WWE रॉ (Raw) में ड्रू मैकइंटायर ने बवाल मचाते हुए अपना बदला लिया। जन्मदिन के मौके पर जिंदर महल को बड़ी सजा मिल गई। मैकइंटायर ने पहले जिंदर महल और वीर को चेयर से पीटा और इसके बाद शैंकी की हालत भी रिंग में खराब कर दी।We've got ourselves a birthday singalong for @JinderMahal on #WWERaw! pic.twitter.com/YKhWEA9N8H— WWE (@WWE) July 20, 2021पूर्व WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर ने मचाया बवालमेंस लैडर मैच के बीच में आकर वीर-शैंकी ने पूर्व WWE चैंपियन मैकइंटायर पर अटैक किया था। इसके बाद महल ने भी मैकइंटायर के ऊपर चेयर से खतरनाक हमला किया था। तीनों सुपरस्टार्स इसके बाद मैकइंटायर को खींचकर बैकस्टेज ले गए थे। Raw में इस हफ्ते जिंदर महल के साथ वीर-शैंकी नजर आए। जिंदर महल ने प्रोमो दिया और कहा कि आज उनका जन्मदिन है। इसके बाद मैकइंटायर को लेकर उन्होंने बात की।WAIT A MINUTE.@JinderMahal has sent Veer & Shanky out to attack @DMcIntyreWWE! #MITB pic.twitter.com/3IOA6QvU4s— WWE (@WWE) July 19, 2021शैंकी ने इसके बाद जिंदर के जन्मदिन का जश्न मनाया लेकिन पीछे से मैकइंटायर ने जिंदर के ऊपर चेयर से अटैक कर दिया। इसके बाद उन्होंने वीर को भी रिंग से बाहर भेज दिया। जिंदर और वीर स्टेज पर भागकर चले गए। मैकइंटायर ने पूरा गुस्सा शैंकी के ऊपर निकाला और चेयर से उनकी धुनाई कर दी।PAYBACK TIME!#WWERaw pic.twitter.com/XLWYOZ73Rs— WWE (@WWE) July 20, 2021पिछले हफ्ते मैकइंटायर ने महल की बाइक तोड़ दी थी और इस हफ्ते फिर उन्होंने अटैक किया। महल और मैकइंटायर की राइवलरी अब खतरनाक हो गई है। SummerSlam 2021 में इन दोनों सुपरस्टार्स के बीच मैच लगभग तय माना जा रहा है। वीर-शैंकी ने अभी तक महल का अच्छा साथ दिया है। मैकइंटायर ने भी अपना बदला काफी अच्छे से लिया। Raw के अगले एपिसोड में अब जिंदर महल कुछ नया करते हुए नजर आ सकते हैं। ये बात जरूर मैकइंटायर को भी पता होगी और वो सतर्क रहेंगे।मैकइंटायर इस बार काफी गुस्से में नजर आए। इस समय फैंस का भी मिक्स्ड रिएक्शन मैकइंटायर को मिल रहा है। आने वाले समय में वो वो हील टर्न भी ले सकते हैं। मैकइंटायर टाइटल पिक्चर में काफी लंबे समय तक रहे लेकिन अब पूरी तरह वो इससे बाहर हो गए है। जिंदर महल के साथ उनका ड्रीम मैच सभी फैंस देखना चाहते हैं। जल्द ही एक अच्छा मैच दोनों के बीच होगा।That's a SCOTTISH FIRE-BREATHING DRAGON!#WWERaw pic.twitter.com/mzuEkBZRfK— WWE (@WWE) July 20, 2021कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!