WWE Money in the Bank में वापसी करने वाले पहले दिग्गज का नाम आया सामने, WrestleMania 39 के बाद अचानक हुए थे गायब

Pankaj
WWE Money in the Bank में फैंस को आएगा मजा
WWE Money in the Bank में फैंस को आएगा मजा

Drew McIntyre: ट्रिपल एच (Triple H) ने हेड ऑफ क्रिएटिव बनने के बाद से WWE रोस्टर को गहराई प्रदान कर अच्छा काम किया है। मनी इन द बैक (Money in the Bank) में भी हंटर जरूर अच्छा काम करेंगे। नई रिपोर्ट के अनुसार इस प्रीमियम लाइव इवेंट में ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) वापसी कर सकते हैं।

WWE WrestleMania 39 में ड्रू मैकइंटायर ट्रिपल थ्रेट मैच का हिस्सा थे। गुंथर ने इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को शेमस और मैकइंटायर के खिलाफ डिफेंड किया था। मैकइंटायर टाइटल हारने में सक्षम नहीं रहे थे। हालांकि मैच में मौजूद सभी सुपरस्टार्स ने अच्छा प्रदर्शन किया था। रिपोर्ट सामने आई थी कि अपने नए कॉन्ट्रैक्ट से ड्रू खुश नहीं है। क्रिएटिव और पैसे दोनों मुद्दों पर बात अटक रही है। फैंस उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उन्हें ड्राफ्ट में इस बार रेड ब्रांड में डाला गया।

WWE Money in the Bank का आयोजन 1 जुलाई को लंदन में होगा। Xero News ने अपनी रिपोर्ट में ड्रू को लेकर बड़ी बात कही। रिपोर्ट के अनुसार वो इस प्रीमियम लाइव इवेंट में वापसी कर सकते हैं। ऐसा हुआ तो फिर फैंस के लिए ये बहुत बड़ा सरप्राइज होगा।

WWE Money in the Bank 2023 में फैंस को मिलेगा बड़ा सरप्राइज

सवाल ये खड़ा होता है कि अगर मैकइंटायर वापसी करेंगे तो फिर उनके लिए क्या प्लान होगा। किसी बड़े मैच में आकर वो बवाल मचा सकते हैं। मेंस लैडर मैच में भी उनकी एंट्री हो सकती है। रोमन रेंस और सोलो सिकोआ का मैच द उसोज़ के साथ होगा। इस मुकाबले में भी वो वापसी कर सकते हैं। एक बात तो तय है कि कंपनी ने उनके लिए कुछ ना कुछ अच्छा प्लान बनाया होगा।

मैकइंटायर अब WWE के बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं। पिछले कुछ साल उनके लिए शानदार रहे हैं। कंपनी ने उन्हें पुश दिया और इसका फायदा उन्होंने उठाया। साल 2020 में उन्होंने मेंस रॉयल रंबल मैच भी जीता था। इसके बाद उन्होंने ब्रॉक लैसनर को हराकर WWE चैंपियनशिप अपने नाम की थी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now