पूर्व WWE चैंपियन ने Jey Uso की वापसी के बाद किया रहस्यमयी ट्वीट, पुरानी दुश्मनी को एक बार फिर शुरू करने के दिए संकेत

जे उसो Raw सुपरस्टार बन चुके हैं
जे उसो Raw सुपरस्टार बन चुके हैं

Jey Uso: जे उसो (Jey Uso) ने WWE समरस्लैम (SummerSlam) 2023 में रोमन रेंस (Roman Reigns) के खिलाफ मिली हार के बाद स्मैकडाउन (SmackDown) और कंपनी छोड़ते हुए सभी को हैरान कर दिया था। हालांकि, जे उसो ने पेबैक (Payback) 2023 के जरिए WWE में वापसी कर ली थी। वहीं, इस हफ्ते रॉ (Raw) के एपिसोड के जरिए जे उसो ने अपने करियर की नई शुरूआत की।

जे उसो की Raw में वापसी के बाद अब पूर्व WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर ने सोशल मीडिया के जरिए चुप्पी तोड़ी है। बता दें, इस हफ्ते Raw में जे उसो का रैंप पर ड्रू मैकइंटायर & मैट रिडल के साथ स्टेयरडाउन देखने को मिला था। जे उसो के साथ इस मुलाकात के बाद ड्रू मैकइंटायर ने अब एक खास ट्वीट किया है।

इस ट्वीट में ड्रू मैकइंटायर ने दो तस्वीरें पोस्ट की है। इसमें एक तस्वीर इस हफ्ते Raw में मैकइंटायर की जे उसो के साथ हुई मुलाकात की है। वहीं, दूसरी तस्वीर WWE Clash at the Castle 2022 से ठीक पहले हुए SmackDown के एक एपिसोड की है जिसमें रोमन रेंस के इशारे पर द उसोज़ स्टील चेयर्स से ड्रू मैकइंटायर पर हमला करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस ट्वीट के जरिए ड्रू मैकइंटायर ने शायद जे उसो के साथ पुरानी दुश्मनी को एक बार फिर शुरू करने के संकेत दिए हैं।

जे उसो और जिमी उसो ने WWE Raw & SmackDown में अपने सिंगल्स करियर की शुरूआत की

youtube-cover

जे उसो ने SummerSlam 2023 में जिमी उसो द्वारा दिए धोखे के बाद उनके साथ अपनी टीम का अंत करते हुए WWE छोड़ दी थी। इसके बाद कोडी रोड्स ने जे उसो की कंपनी में वापसी कराने में अहम भूमिका निभाई और जे इस हफ्ते Raw में अपने सिंगल्स करियर की शुरूआत करते हुए दिखाई दिए।

वहीं, जिमी उसो SummerSlam 2023 के बाद से ही अलग कैरेक्टर में दिखाई दे रहे हैं और उन्हें SmackDown में सिंगल्स सुपरस्टार के रूप में एंट्रेंस सॉन्ग भी मिल चुका है। यही नहीं, इस हफ्ते SmackDown में जिमी उसो का एजे स्टाइल्स के खिलाफ सिंगल्स मैच भी बुक कर दिया गया है। यह देखना रोचक होगा कि जिमी उसो इस मैच में एजे स्टाइल्स को हरा पाते हैं या नहीं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now