"मैं दिन गिन रहा था"- Money in the Bank में चौंकाने वाली वापसी करने के बाद पूर्व WWE चैंपियन की आई पहली प्रतिक्रिया

..
पूर्व WWE चैंपियन आ चुके हैं वापिस
पूर्व WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर की वापसी हुई

Drew McIntyre: WWE मनी इन द बैंक (Money in the Bank 2023) का आयोजन हाल ही में लंदन में किया गया था। पूर्व WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) ने शो में वापसी कर सभी को चौंका दिया। वो लगभग 3 महीने के बाद WWE प्रोग्रामिंग में दिखाई दिए हैं। अपनी वापसी के बाद ड्रू ने फैंस के लिए दिलचस्प मैसेज दिया है।

Money in the Bank 2023 में मौजूदा आईसी चैंपियन गुंथर के मैट रिडल पर टाइटल रिटेन करने के बाद पूर्व वर्ल्ड चैंपियन ड्रू मैकइंटायर ने वापसी की और उन्हें कंफ्रंट किया। थोड़ी देर बाद स्कॉटिश वॉरियर ने गुंथर को क्लेमोर किक मारी। ड्रू यूके से संबंध रखते हैं, इसलिए फैंस ने भी उनकी वापसी को जबरदस्त पॉप दिया था।

ड्रू मैकइंटायर ने अपना आखिरी मैच WrestleMania 39 में लड़ा था। शो ऑफ द शोज़ में उनका सामना गुंथर और शेमस से ट्रिपल थ्रेट मैच में आईसी चैंपियनशिप के लिए हुआ था। मैच में रिंग जनरल ने अपना टाइटल सफलतापूर्वक रिटेन किया था। Money in the Bank 2023 में गुंथर के खिलाफ वापसी के बाद यह साफ हो गया कि दोनों स्टार्स के बीच की दुश्मनी अभी खत्म नहीं हुई है।

गुंथर को क्लेमोर किक मारने के बाद स्कॉटिश सुपरस्टार ने टॉप रोप पर चढ़कर फैंस को कहा कि वो वापस आ चुके हैं। शो के बाद उन्होंने ट्विटर पर WWE में वापसी करने पर फैंस को दिलचस्प मैसेज दिया है। उन्होंने कहा,

"मैं केवल दिन गिन रहा था।"

आप नीचे Money in the Bank 2023 में वापसी करने वाले ड्रू मैकइंटायर का ट्वीट देख सकते हैं:

WWE SummerSlam 2023 में हो सकता है Drew McIntyre vs Gunther मैच

ड्रू मैकइंटायर लंबे समय से चैंपियन नहीं बने हैं। साल 2021 में हुए Elimination Chamber PLE में द मिज़ ने MITB कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन कर उनके दूसरे WWE चैंपियनशिप रन को खत्म किया था। फिलहाल ड्रू का पूरा ध्यान आईसी चैंपियन गुंथर पर है, जिनसे उनका मुकाबला SummerSlam 2023 में होने की उम्मीद है। निश्चित ही समर की सबसे बड़ी पार्टी में वो रिंग जनरल को मात देकर WrestleMania 39 में मिली हार का बदला लेना चाहेंगे।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now