WWE न्यूज़: WrestleMania 35 से पहले ड्रू मैकइंटायर की रोमन रेंस को धमकी

roman reigns

इस हफ्ते रॉ में रोमन रेंस ने ड्रू मैकइंटायर की चुनौती स्वीकार कर ली है। रोमन रेंस बनाम ड्रू मैकइंटायर मैच को अब आधिकारिक रूप से रैसलमेनिया मैच कार्ड में भी जगह मिल गयी है।

Ad

रॉ में ड्रू मैकइंटायर का सामना डीन एम्ब्रोज़ से भी हुआ और उन्होंने लास्ट मैन स्टैंडिंग मैच में एम्ब्रोज़ पर एक बेहतरीन जीत हासिल की है। इस मैच जीत के बाद मैकइंटायर से पूछा गया कि उनकी रैसलमेनिया के लिए क्या रणनीति होगी। तो उन्होंने एक शब्द में जवाब देते हुए कहा-क्लेमोर। ये ड्रू मैकइंटायर का फिनिशिंग मूव है।

WWE के ऑफ़िशियल ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो साझा की गयी है, जिसमें उनसे पूछा गया कि यदि रैसलमेनिया 35 में भी उन्हें ऐसी ही जीत हासिल करनी है, वो क्या तैयारियां कर रहे हैं।

Ad

ड्रू मैकइंटायर ने केवल एक शब्द के जरिये रोमन रैंस को सावधान रहने को कहा है। उन्होंने कहा,"क्लेमोर"।

यदि आप नहीं जानते तो आपको याद दिला दें कि ड्रू मैकइंटायर ने 'द शील्ड' के सभी सदस्यों को चुनौती दी है। उनका कहना है कि वो एक-एक कर शील्ड के हर एक सदस्य को हराकर ही दम लेंगे।

मैकइंटायर का दूसरा शिकार डीन एम्ब्रोज़ बने हैं। इस हफ्ते रॉ में उन्होंने लास्ट मैन स्टैंडिंग मैच में बड़ी ही बेरहमी से डीन एम्ब्रोज़ की धुनाई की और उन्हें हराया भी है।

पिछले सप्ताह उन्होंने सैथ रॉलिंस पर जीत हासिल की थी। जो उन्हें ब्रॉक लैसनर के दखल के कारण हासिल हुई थी। अब उनका अगला टारगेट रोमन रेंस हैं और रैसलमेनिया 35 में ये दोनों एक दूसरे के खिलाफ रिंग में उतरने वाले हैं।

इसलिए यह जंग दिलचस्प हो गयी है। क्या मैकइंटायर, द शील्ड के हर एक सदस्य को ध्वस्त करने में सफल होंगे, या फिर रोमन रेंस अपने दोस्तों का बदला लेने में सफल होने वाले हैं।

youtube-cover

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

Quick Links

Edited by विजय शर्मा
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications