कीथ ली को मेन रोस्टर में डेब्यू किए हुए कुछ ही दिन हुए हैं। WWE मेन रोस्टर में आने के बाद सभी की नजरें उनके ऊपर हैं। और उन्हें WWE द्वारा पुश भी दिया जा रहा है। रैंडी ऑर्टन और मैकइंटायर की फ्यूड में वो शामिल हुए हैंं। जब पहले दिन कीथ ली ने WWE मेन रोस्टर में डेब्यू किया था तो उनकी थीम म्यूजिक को लेकर काफी फैंस नाराज थे। और इसके तुरंत बाद इसमें बदलाव किया गया था। कीथ ली की पहले लीमिटलैश वाली थीम थी। इसे बाद में हटा दिया गया। ये फैंंस को काफी पसंद आया। हालांकि ऐसा क्यों किया गया इसका कारण पूरी तरह पता नहीं है।ये भी पढ़ें: Smackdown के मेन इवेंट में रोमन रेंस के दमदार प्रदर्शन की फैंस ने की जमकर तारीफWWE चैंपियन मैकइंटायर की बड़ी बात इस हफ्ते रॉ में कीथ ली और मैकइंटायर के बीच मैच होने वाला है। ये बड़ा मैच हैं। दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं। कीथ ली हाल ही में ट्वीट कर मैकइंटायर को धमकी दी थी।Well my friend.... It seems we get to have a little friendly competition. pic.twitter.com/o1Y7ft0hi1— Tremendous Lee (@RealKeithLee) September 12, 2020कीथ ली के म्यूजिक को लेकर WWE ने ऑफिशियल कोई ऐलान नहीं किया। WWE यूनिवर्स को जो पसंद आया है वो ही WWE ने किया है। अब WWE चैंपियन मैकइंटायर ने ट्विटर के जरिए कीथ ली को ऑफर दिया है। मैकइंटायर ने कहा कि अगर कीथ ली उन्हें हरा देते हैं तो वो खुद बैकस्टेज ऑफिशियल्स से कीथ ली के थीम म्यूजिक को लेकर बात करेंगे।Indeed. Beat me and I'll personally have a word about your theme music #WWERAW https://t.co/uKmt3s2wed— Drew McIntyre (@DMcIntyreWWE) September 13, 2020ड्रू मैकइंटायर का मुकाबला क्लैश ऑफ चैंपियंस में रैंडी ऑर्टन के साथ होने वाला है। दोनों के बीच WWE चैंपियनशिप के लिए फिर से मुकाबला होगा। समरस्लैम में रैंडी ऑर्टन की हार हुई थी। तब से इन दोनों के बीच फ्यूड जारी है। क्लैश ऑफ चैंपियंस से पहले कीथ ली के साथ मैकइंटायर का धमाकेदार मुकाबला होगा। शायद इस मैच में रैंडी ऑर्टन भी दखल दे सकते हैं। समरस्लैम के बाद हुई पहली रॉ में रैंडी ऑर्टन ने तीन पंद किक मैकइंटायर को मारी थी। इसके बाद पिछले हफ्ते मैकइंटायर ने वापसी कर तीन क्लेमोर किक रैंडी ऑर्टन को मारी। मैकइंटायर ने अपना बदला यहां पर लिया। रैंडी ऑर्टन और कीथ के बीच दो बार मुकाबला हुआ। दोनों बाद मैकइंटायर ने इस मैच में दखल दिया। इस वजह से कीथ ली काफी गुस्से में मैकइंटायर से थे। फिर इन दोनों के बीच मैच तय कर दिया गया। वैसे भी इस समय कीथ ली को पुश देने की WWE सोच रहा है। ये भी पढ़ें: SmackDown को लेकर बहुत बड़ी खबर सामने आई, ये खबर सुनकर विंस मैकमैहन को मजा जरूर आएगा