WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर ने अपने 12 ड्रीम प्रतिद्वंदियों  के नाम का किया खुलासा

Enter caption

WWE बैकलैश में ड्रू मैकइंटायर(drew-mcintyre) ने अपनी WWE चैंपियनशिप को बॉबी लैश्ले के खिलाफ डिफेंड किया था। ये मैच काफी शानदार रहा। अंत में मैकइंटायर की इस मैच में जीत हुई। हाल ही में Sports Illustrated को WWE चैंपियन मैकइंटायर ने अपना इंटरव्यू दिया। यहां पर उन्होंने कई मुद्दों पर बातचीत की। उन्होंने 12 सुपरस्टार्स के नाम बताए जिनके खिलाफ वो अपनी WWE चैंंपियनशिप को डिफेंड करना चाहते हैं। इस ड्रीम लिस्ट में कई बड़े सुपरस्टार्स भी मौजूद हैं।

Ad

ड्रू मैकइंटायर ने अपनी लिस्ट में एजे स्टाइल्स, शेमस, जिंदर महल, कोफी किंग्सटन, बिग ई, डेनियल ब्रायन, रैंडी ऑर्टन, एडम कोल, रॉड्रिक स्ट्रांग, सिजेरो का नाम लिया। इसके अलावा NJPW सुपरस्टार ओकाडा और हिरोशी से भी लड़ने की बात भी उन्होंने कही।

youtube-cover
Ad

WWE में मैकइंटायर का सफर

मैकइंटायर ने जो लिस्ट बताई है वो काफी मजेदार है। और इस लिस्ट में बड़े नाम शामिल हैं। ये सुपरस्टार्स इस समय WWE में मौजूद भी है। आने वाले समय में मैकइंटायर का इनके साथ मुकाबला हो सकता है। खासतौर पर एजे स्टाइल्स के साथ फाइट करने की इच्छा मैकइंटायर काफी पहले से जता रहे हैं। मैकइंटायर का जलवा इस समय WWE में चल रहा है। ये साल पूरी तरह अभी तक उनके नाम रहा है। साल की शुरूआत में सबसे पहले उन्होंने WWE रॉयल रंबल जीता था। रॉयल रंबल में उन्होंने ब्रॉक लैसनर को एलिमिनेट कर तहलका मचा दिया।

रॉयल रंबल जीतने के बाद उन्होंने रेसलमेनिया 36 के लिए ब्रॉक लैसनर को चैलेंज किया। लैसनर और मैकइंटायर के बीच रेसलमेनिया 36 में शानदार मैच देखने को मिला। ब्रॉक लैसनर को हराकर मैकइंटायर नए WWE चैंपियन बने थे। ये उनके करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि थी। इस समय इंडस्ट्री के सबसे बड़े सुपरस्टार मैकइंटायर बने हुए है। रॉ की जिम्मा पूरी तरह उनके हाथ में है। रेसलमेनिया के बाद भी वो अपनी चैंपियनशिप अभी तक डिफेंड करने में कामयाब रहे हैं।

ये भी पढ़ें::5 WWE दिग्गज जिनकी वापसी की सख्त जरूरत है

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications