क्राउन ज्वैल (Crown Jewel) पीपीवी में WWE चैंपियनशिप के लिए बिग ई (Big E) और ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) के बीच मैच हुआ। ये मैच काफी तगड़ा था और बिग ई ने अपनी चैंपियनशिप डिफेंड कर ली। इस हार के बाद मैकइंटायर ने अपनी प्रतिक्रिया ट्विटर के जरिए दी। मैकइंटायर ने WWE रॉ (Raw) और बिग ई को गुडबाय कहा।Drew McIntyre@DMcIntyreWWEWell #WWERaw it’s been a hell of a ride, a new chapter begins Friday on #SmackDown. Take care of that title for me @WWEBigE, you’re going to be some Champion, I’ll see you down the road #WWECrownJewel1:31 AM · Oct 22, 20217128629Well #WWERaw it’s been a hell of a ride, a new chapter begins Friday on #SmackDown. Take care of that title for me @WWEBigE, you’re going to be some Champion, I’ll see you down the road #WWECrownJewel https://t.co/qOHF0vjpQnWWE Crown Jewel 2021 में बिग ई ने ड्रू मैकइंटायर को शानदार मैच में हरायाWWE ड्राफ्ट में इस बार मैकइंटायर को रेड ब्रांड से ब्लू ब्रांड में डाल दिया गया है। ब्लू ब्रांड में अब मैकइंटायर की एंट्री होगी। कई रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि रोमन रेंस के साथ उनकी जल्द ही राइवलरी शुरू होगी। ब्लू ब्रांड में जाने से पहले मैकइंटायर को Crown Jewel में हार का सामना करना पड़ा। WWE चैंपियनशिप जीतने का ये अंतिम मौका मैकइंटायर के पास था लेकिन वो सफल नहीं हो पाए। इस हफ्ते होने वाले ब्लू ब्रांड के एपिसोड में मैकइंटायर नजर आएंगे।बिग ई और मैकइंटायर के बीच जबरदस्त मैच फैंस को देखने को मिला था। दोनों ने तगड़े फिनिशिंग मूव्स का इस्तेमाल किया था। दोनों सुपरस्टार्स ने एक-दूसरे की चुनौती का शानदार अंदाज में सामना किया था। ये देखकर फैंस भी खुश हो गए थे। फैंस को इस मैच में एक्शन देखकर काफी मजा आया था। दोनों सुपरस्टार्स को फैंस ने काफी चीयर कियाखैर मैकइंटायर बहुत लंबे समय बाद अब ब्लू ब्रांड में नजर आएंगे। पिछले साल चैंपियन VS चैंपियन मैच में मैकइंटायर का मुकाबला रोमन रेंस के साथ हुआ था। इस मैच में रोमन रेंस की जीत हुई थी। ब्लू ब्रांड में ड्राफ्ट होने के बाद लगातार रोमन रेंस को मैकइंटायर ने धमकी दी है। लैसनर और रोमन रेंस की राइवलरी शायद अब आगे नहीं बढ़ेगी। मैकइंटायर अब अच्छी चुनौती रोमन रेंस को दे सकते हैं। फैंस भी इस राइवलरी का काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। WWE चैंपियन बिग ई को भी जल्द ही नया प्रतिद्वंदी मिल जाएगा। Crown Jewel में हुए मैच के बाद बिग ई ने भी मैकइंटायर की जमकर तारीफ की थी।