मेंस WWE Royal Rumble मैच 2023 के लिए 4 Superstars ने अपनी एंट्री का किया ऐलान, 156 किलो का पूर्व चैंपियन मचाएगा तबाही

Pankaj
 WWE Royal Rumble 2023 में फैंस को आएगा मजा
WWE Royal Rumble 2023 में फैंस को आएगा मजा

Royal Rumble: WWE Royal Rumble के आयोजन में अब ज्यादा समय नहीं बचा। 28 जनवरी को फैंस को बहुत बड़े सरप्राइज देखने को मिलेंगे। इस शो में होने वाले मेंस और विमेंस रॉयल रंबल मैच पर सभी की नजरें टिकी रहती है। मेंस रॉयल रंबल मैच के लिए कुछ सुपरस्टार्स ने अपनी एंट्री का ऐलान कर दिया है। इस हफ्ते भी ब्लू ब्रांड के एपिसोड में कुछ सुपरस्टार्स ने अपनी एंट्री का ऐलान किया।

Ad

रॉयल रंबल मैच जो भी जीतेगा वो WWE WrestleMania के मेन इवेंट में नज़र आएगा। SmackDown के एपिसोड में इस हफ्ते ड्रू मैकइंटायर और शेमस ने मेंस रॉयल रंबल मैच में अपनी एंट्री का ऐलान किया। ये दोनों पहले रॉयल रंबल मैच जीत चुके हैं। दोनों सुपरस्टार्स इस बार भी जबरदस्त बवाल मचाएंगे।

WWE सुपरस्टार और 156 किलो के ब्रॉन स्ट्रोमैन ने भी अपनी एंट्री का ऐलान किया। उनके मौजूदा दुश्मन गुंथर भी इस मुकाबले में रहेंगे। दोनों का पंगा देखने को मिलेगा। कैरियन क्रॉस और रे मिस्टीरियो के बीच सिंगल्स मुकाबला अगले हफ्ते होगा। क्रॉस ने इस हफ्ते उनके खिलाफ मैच को लेकर अपनी बात रखी और साथ ही साथ Royal Rumble मैच में अपनी एंट्री का ऐलान किया।

Ad
Ad

WWE Royal Rumble 2023 में इस बार मचेगा जबरदस्त बवाल

रंबल मैच में इस बार फैंस को बहुत मजा आएगा। कोडी रोड्स ने भी अपनी एंट्री का ऐलान कर दिया है। कई लोगों को कहना है कि वो इस मुकाबले को जीतेंगे और रोमन रेंस को चुनौती देंगे। द रॉक की वापसी के बारे में भी कहा जा रहा है। वो भी वापसी कर फैंस को बहुत बड़ा सरप्राइज दे सकते हैं। बहुत लंबे समय से वो WWE रिंग में नज़र नहींं आए। अगर उन्होंने वापसी की तो फिर रोमन रेंस के साथ उनका ड्रीम मैच जरूर देखने को मिलेगा। आने वाले कुछ हफ्ते WWE फैंस के लिए बहुत महत्वपूर्ण रहेंगे। कई चीजें फैंस को क्लियर हो जाएंगी। WWE ने भी अभी तक इस शो को बहुत हाइप किया है। इसका मतलब साफ है कि कुछ ना कुछ नया इस बार जरूर होगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications