क्या WWE चैंपियनशिप के लिए ब्रॉक लैसनर के अगले प्रतिद्वंदी मैकइंटायर होंगे?

Enter caption

कुछ ही दिनों में टीएलसी होने वाला हैं। इस बड़े इवेंट के लिए डब्लू डब्लू ई (WWE) पूरी तरह तैयार है। कई बड़े मैच शिड्यूल कर दिए गए है। रॉ और स्मैक़डाउन के वर्ल्ड टाइटल यहां डिफेंड नहीं किए जाएंगे। इसके बावजूद भी यूनिवर्सल चैंपियन ब्रे वायट इस पीपीवी का हिस्सा होंगे। ब्रॉक लैसनर इस पीपीवी का हिस्सा नहीं रहेंगे। अब कुल मिलाकर ये है कि रॉयल रंबल 2020 तक ब्रॉक लैसनर टाइटल डिफेंड करते हुए नजर नहीं आएंगे।

Ad

कई फैंस के दिमाग में एक सवाल लैसनर को लेकर चल रहा है कि उनका अगला प्रतिद्वंदी WWE चैंपियनशिप के लिए कौन होगा? रेड ब्रांड में कई बड़े नाम इसके लिए शामिल हैं। काफी टैलेंटेड रेसलर्स यहां पर है। लेकिन मैकइंटायर इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। मैकइंटायर ने काफी जल्दी अपने आप को इस लिस्ट के टॉप पर पहुंचा दिया है।

ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जो साल 2019 में माता-पिता बने

2017 में वावसी के बाद से मैकइंटायर ने काफी अच्छा काम किया है। वो मेन रोस्टर में टैग टीम टाइटल अपने नाम कर चुके हैं। सिंगल टाइटल उन्हें हालांकि अभी तक नहीं मिल पाया। मैकइंटायर का हाल कुछ-कुछ ब्रॉन स्ट्रोमैन की तरह है। WWE में एक टॉप गॉय की तरह काम करते हैं लेकिन इसके बावजूद वो टॉप की सीढ़ी अभी चढ़ नहीं पाए। लैसनर को अब एक फ्रैश चैलेंजर चाहिए। और ये एक अच्छा वक्त है जब मैकइंटायर को पुश दिया जाए। लैसनर के साथ फ्यूड की वजह से मैकइंटायर को काफी फायदा होगा।

लैसनर को चुनौती मैकइंटायर अच्छे से दे सकते हैं। लैसनर को भी उनके साथ फ्यूड में मजा आएगा। मैकइंटायर माइक पर भी शानदार हैं। पॉल हेमन के साथ वो अच्छे प्रोमो भी दे सकते हैं। मैकइंटायर ने हमेशा अच्छे मैच दिए है। उनकी फिजिक काफी शानदार है। सैथ रॉलिंस के साथ लैसनर का कई बार मुकाबला हो चुका है। एजे स्टाइल्स के साथ भी लैसनर का मुकाबला हो चुका है। रैंडी ऑर्टन के साथ भी लैसनर कई अच्छे मुकाबले दे चुके हैं। इस लिहाज से देखा जाए तो मैकइंटायर ही एक ऐसे शख्स है जो लैसनर को टक्कत दे सकते हैं। इसका सीधा-सीधा फायदा मैकइंटायर को मिल जाएगा। इस बारे में विचार करना चाहिए।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications