अगले हफ्ते WWE Raw की तैयारी अभी से शुरू हो गई है। NFL मंडे नाइट फुटबाल की वापसी हो गई है। अब WWE Raw को और नुकसान हो सकता है। इसके चलते ही WWE ने कई बडे़ मैचों का ऐलान पहले ही कर दिया है। इस हफ्ते स्मैकडाउन के एपिसोड के बीच में एक मैच का ऐलान किया गया। अगल हफ्ते WWE Raw में ड्रू मैकइंटायर का मुकाबला कीथ ली के साथ होगा। समरस्लैम के बाद पहली बार WWE Raw में वन ऑन वन मैच में मैकइंटायर फाइट करेंगे। और मैकइंटायर के मुकाबला उनके सबसे अच्छे दोस्त कीथ ली के साथ होगा।ये भी पढ़ें: WWE Smackdown, 11 सितंबर 2020: सुपरस्टार्स की पावर रैंकिंगWWE Raw में आएगा मजामंडे नाइट Raw में रैंडी ऑर्टन और कीथ ली के बीच दो बार मुकाबला हुआ। और दोनों मैचों में मैकइंटायर ने दखलअंदाजी कर रैंडी ऑर्टन पर हमला किया। इस बात से हमेशा कीथ ली काफी गुस्से में नजर आए। पिछले हफ्ते रॉ में मैकइंटायर ने रैंडी ऑर्टन को तीन क्लेमोर किक मारी थी। मैकइंटायर ने अपना बदला रैंडी ऑर्टन से लिया। रैंडी ऑर्टन की हालत इसके बाद खराब हो गई थी।What a heck a match for this Monday's RAW! #SmackDown pic.twitter.com/PeR7zGIBPw— WWE on FOX (@WWEonFOX) September 12, 2020कीथ ली और मैकइंटायर के बीच जबरदस्त मुकाबला होने वाला है। दोनों काफी अच्छे दोस्त भी हैं। NXT के टाइम पर दोनों ने साथ में बहुत काम किया है। पिछले हफ्ते मंडे नाइट रॉ में इस बात का ऐलान किया गया था कि रॉ टैग टीम चैंपियंस द स्ट्रीट प्रॉफिट्स का मुकाबला स्मैकडाउन टैग टीम चैंपियंस सिजेरो और नाकामुरा के साथ होगा। सैथ रॉलिंस और डॉमिनिक के बीच भी मैच देखने को मिलेगा। दोनों के बीच शायद यहां से दुश्मनी खत्म हो जाएगी। दोनों के बीच स्टील केज मैच होगा। WWE रोस्टर में छठा मैच डॉमिनिक मिस्टीरियो का ये होगा। इसमें सैथ रॉलिंस के साथ तीसरी बार मैच होगा। पिछले हफ्ते रे मिस्टीरियो के पूरे परिवार ने बडी मर्फी को बुरी तरह पीटा था।कुल मिलाकर देखा जाए तो अगले रॉ को हिट बनाने की तैयारी WWE ने कर दी है। हालांकि व्यूअरशिप को लेकर फिर पंगा खड़ा हो सकता है। मार्च के बाद से वैसे ही हालत खराब है। NFL की वापसी के बाद और भी ज्यादा नुकसान WWE को सहना पड़ सकता है। WWE को तभी फायदा होगा जब फैंस की वापसी होगी। खैर कुछ बड़े मैचों का ऐलान कर दिया है। और ये अच्छे मैच भी देखने को मिलेंगे।ये भी पढ़ें: Smackdown के मेन इवेंट में रोमन रेंस के दमदार प्रदर्शन की फैंस ने की जमकर तारीफ