"फैंस के अनुपस्थिति में WWE चैंपियन बनना दु:खद था"

Enter caption

WWE रेसलमेनिया में ड्रू मैकइंटायर ने ब्रॉक लैसनर को हराकर WWE चैंपियनशिप अपने नाम की थी। लेकिन सबसे बुरी बात यहां पर ये रही कि इस बार एरीना में एक भी फैंस नहीं था। कोरोना वायरस के कारण मार्च से ही पूरी दुनिया में लॉकडाउन हुआ है। इस वजह से WWE के सभी शो परफॉर्मेंस सेंटर से आयोजित हुए और इसमें फैंस की अभी तक वापसी नहीं हुई है। ड्रू मैकइंटायर से ये ही सवाल पूछा गया कि जीरो फैंस के सामने WWE चैंपियनशिप जीतकर उन्हें कैसा महसूस हुआ।

Ad

रेसलमेनिया के मेन इवेंट में 80 हजार दर्शकों के बीच WWE चैंपियन बनना हर किसी का सपना होता है। कई सुपरस्टार्स को ये मौका मिल चुका है। किसी भी सुपरस्टार के लिए ये सबसे बड़ी चीज होती है। लेकिन मैकइंटायर के साथ ऐसा नहीं हुआ। इस बार रेसलमेनिया दो दिन का हुआ था। मैकइंटायर ने लैसनर को हराकर अपने करियर में पहली बार WWE चैंपियनशिप जीती थी।

WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर का बड़ा बयान

The Glasgow Times को हाल ही में ड्रू मैकइंटायर ने अपना इंटरव्यू दिया और इस बारे में कहा,

वैसा बिलकुल भी नहीं हुआ जैसा मैंने सोचा था। मै रेमेंड जेम्स स्टेडियम में 80000 लोगों के सामने परफॉर्म करने वाला था जो कि फ्लोरिडा में मेरे घर से केवल 20 मिनट की दूरी पर है। ब्रॉक लैसनर के खिलाफ मेन इवेंट में WWE टाइटल मैच इससे बेहतर नहीं हो सकता था। तभी इस महामारी के कारण सारे प्लान पर पानी फिर गया और मेरे लिए इस परिस्थिति से गुजरना काफी कठिन था। ये काफी दुखद मेरे लिए था।

मैकइंटायर को बहुत अफसोस इस बात का होता है कि वो फैंस के सामने WWE चैंपियनशिप हासिल नहीं कर पाए। लेकिन मैकइंटायर ये हमेशा कहते हैं कि जब भी फैंस की वापसी हो तो सबसे पहले वो WWE चैंपियन के तौर पर उनके सामने जाएंगे। ये काफी शानदार बात है। अगर ऐसा होता है तो फिर मैकइंटायर को वो मोमेंट मिल जाएगा जिसका इंतजार वो कर रहे थे। मैकइंटायर इस समय रॉ में फेस के तौर पर जबरदस्त काम कर रहे हैं। हालांकि अभी भी फैंस की वापसी नहीं हुई है। समरस्लैम में भी इस बार फैंस नहीं होंगे। और मैकइंटायर का यहां पर मुकाबला रैंडी ऑर्टन के साथ होने वाला है। इन दोनों के बीच WWE चैंपियनशिप के लिए मुकाबला होगा। समरस्लैम भी WWE का सबसे बड़ा शो होता है। यहां भी फैंस इस बार नहीं रहेंगे।

ये भी पढ़ें: WWE स्मैकडाउन, 14 अगस्त 2020: शो की अच्छी और बुरी बातें

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications