ड्रू मैकइंटायर के WWE फ्यूचर को लेकर अहम जानकारी सामने आई

Enter caption

पॉल हेमन को हाल ही में WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन(vince-mcmahon) को रॉ के बड़े पद से निकाल दिया है। अब इसके बाद कई सुपरस्टार्स चिंता में है। क्योंकि पॉल हेमन ने WWE के कई नए सुपरस्टार्स को पुश दिया। इस लिस्ट में मौजूदा WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर भी शामिल हैं। मैकइंटायर को इस साल शुरू से ही पुश मिल रहा है। WWE रेसलमेनिया में वो लैसनर को हराकर चैंपियन भी बन गए। अब सवाल ये खड़ा हो रहा है कि पॉल हेमन के जाने से क्या मैकइंटायर को पुश मिलना बंद हो जाएगा?

Ad

ये भी पढ़ें: WWE Backlash 2020: शो से पहले सभी मैचों के नतीजों की भविष्यवाणी

टॉम कोल्यूह ने अपने यूट्यूब वीडियो पर बैकस्टेज से इस बात पर जानकारी दी है। दरअसल एक बात आपको बता दें कि मैकइंटायर को जो पुश मिला है उसके पीछे पॉल हेमन का ही हाथ है। पॉल हेमन को रॉ की जिम्मेदारी विंस मैकमैहन ने दी थी। पॉल हेमन का ये आइडिया था कि मैकइँटायर लंबे समय तक चैंपियन बने रहेंगे। और इस आइडिया को विंस मैकमैैहन ने भी माना था। लेकिन अब रॉ के एग्जीक्यूटिव पद पर पॉल हेमन नहीं रहे तो विंस मैकमैहन जल्द ही मैकइंटायर से उनका टाइटल छीन सकते हैं।

टॉम ने अपनी इस रिपोर्ट में ये भी कहा कि ड्रू मैकइँटायर को पीछ से शेन मैकमैहन भी सपोर्ट कर रहे थे। यानि कि वो एक तरह से पर्दे के पीछ के उनके एडवोकेट हैं।

youtube-cover
Ad

क्या मैकइंटायर जल्द ही WWE चैंपियनशिप गंवा देंगे?

एक बात सभी को पता है कि विंस मैकमैहन WWE में कभी भी कुछ भी कर सकते हैं। कुछ हफ्ते से ये भी कहा जा रहा है कि मैकइँटायर अपनी WWE चैंपियनशिप को बैकलैश में गंवा भी सकते हैं। हालांकि ये प्लान किसी को भी पसंद नहीं आ रहा है। रॉ की रेटिंग का इस समय बहुत बुरा हाल है। इस वजह से शायद कोई बड़ा कदम यहां पर उठाया जा सकता है। इसके अलावा डेव मैल्टजर ने भी अपनी रिपोर्ट में ये कहा था कि ड्रू मैकइंटायर और स्ट्रीट प्रॉफिट्स दोनों इस समय सुरक्षित नहीं है। कभी भी ये टाइटल गंवा सकते हैं।

WWE बैकलैश में ड्रू मैकइंटायर अपना टाइटल बॉबी लैश्ले के खिलाफ डिफेंड करेंगे। अब रॉ की जिम्मेदारी पॉल हेमन के पास नहीं है। तो यहां से उम्मीद अब ये जताई जा रही है कि बॉबी लैश्ले नए WWE चैंपियन बन सकते हैं। और अगर ऐसा होता है तो फिर ये काफी चौंकाने वाली बात होगी।

ये भी पढ़ें: WWE हेडक्वार्टर के बारे में 4 बड़ी बातें जो शायद आप नहीं जानते होंगे

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications