Clash of Champions से पहले WWE Raw को हुआ नुकसान, इस खबर से विंस मैकमैहन भी रह जाएंगे हैरान

Enter caption

Raw को लेकर एक बुरी खबर सामने आ रही है। तीन घंटे के Raw के एपिसोड का हाल लगातार बुरा हो रहा है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा रहा है कि हर हफ्ते Raw की व्यूअरशिप लगातार कम होती जा रही है। क्लैश ऑफ चैंपियंस से पहले Raw का एपिसोड ठीक ठाक रह लेकिन व्यूअरशिप तो और भी बुरी रही। विंस मैकमैहन के लिए ये काफी चिंता विषय बना हुआ है। स्मैकडाउन के एपिसोड की व्यूअरशिप काफी अच्छी अब आ गई है। रोमन रेंस के आने के बाद स्मैकडाउन की रेटिंग में लगातार बढ़ोत्तरी हुई है।

Ad

ये भी पढ़ें: WWE रोस्टर में तबाही मचाने वाले रेट्रीब्यूशन ग्रुप के 4 सदस्यों की पहचान हुई

Raw का बुरा हाल जारी

इस हफ्ते Raw की व्यूअरशिप 1.667 मिलियन रही। पिछले हफ्ते रॉ की व्यूअरशिप 1.687 मिलियन रही। इस बार फिर कमी देखने को मिली है। WWE इतिहास में पांचवीं सबसे कम व्यूअरशिप इस बार आई है। ये काफी नुकसान Raw को हो रहा है। इस बार शो की शुरूआत सही रही। पहले घंटे की व्यूअरशिप 1.746 मिलियन रही। हालांकि पिछले हप्ते पहले घंटे की व्यूअरशिप 1.812 मिलियन रही थी। इस बार शो की शुरूआत रेट्रीब्यूशन ने की थी। दूसरे घंटे में ये गिर कर 1.692 मिलियन हो गई। हमेशा की तरह इस बार भी यही हाल रहा।

WWE रॉ की व्यूअरशिप हमेशा तीसरे घंटे में सबसे शानदार रहती थी। पिछले एक साल से काफी बुरा हाल होता है। मेन इवेंट में अच्छा मैच होने के बावजूद रेटिंग पस्त पड़ गई है। इस हफ्ते तीसरे घंटे की व्यूअरशिप मात्र 1.565 मिलियन रही। हालांकि पिछले हफ्ते तीसरे घंटे की व्यूअरशिप इससे भी कम 1.521 मिलियन थी। इस हफ्ते तीसरे घंटे में काफी कुछ हुआ लेकिन भी रेटिंग ऊपर नहीं आ पाई।

सबसे बड़ी बात ये है कि क्लैश ऑफ चैंपियंस से पहले रॉ का ये अंतिम एपिसोड था। किसी भी पीपीवी के पहले रॉ के अंतिम एपिसोड और पीपीवी के बाद पहले एपिसोड की व्यूअरशिप हमेशा शानदार रहती है। लेकेिन इस बार ऐसा नहीं हुआ है। मार्च के बाद से वैसे भी WWE को काफी नुकसान हुआ है। रॉ तीन घंटे का होता है और कंपनी को इससे काफी उम्मीदें रहती है। लेकिन जिस प्रकार पिछले एक साल से रॉ का हाल है वो काफी बुरी बात है। स्मैकाडाउन में अभी व्यूअरशिप अच्छी आ रही है। लेकिन रॉ और NXT का हाल काफी बुरा है। ट्रिपल एच भी इसके लिए काफी चितिंत हाल ही में नजर आए थे। इसके लिए अब कंपनी को कुछ बड़े कदम उठाने होंगे।

ये भी पढ़ें: रोमन रेंस के हील टर्न को लेकर उनके 'भाई' डीन एंब्रोज का बहुत बड़ा बयान सामने आया

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications