"अंडरटेकर की WWE WrestleMania स्ट्रीक को ब्रॉक लैसनर ने नहीं बल्कि रोमन रेंस ने तोड़ना चाहिए था"

WWE
WWE

WWE हॉल ऑफ फेमर ऐज(Edge) इस समय रिंग में काफी एक्टिव हैं और रिंग में उनका जादू चल रहा है। हाल ही उन्होंने कहा कि अंडरटेकर(Undertaker) की WrestleMania स्ट्रीक को ब्रॉक लैसनर(Brock Lesnar) ने नहीं तोड़ना चाहिए था। ऐज को लगता है कि ये काम मौजूदा दौर के किसी सुपरस्टार ने करना चाहिए था। Sports Nation के साथ हाल ही में ऐज ने बात की और उन्होंने यहां ब्रॉक लैसनर द्वारा अंडरटेकर की स्ट्रीक तोड़ने पर अपने विचार प्रकट किए।

Ad

यह भी पढ़ें: WrestleMania 37 में रोमन रेंस, ऐज और डेनियल ब्रायन के बीच होने वाले यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक?

ऐज ने WWE दिग्गज अंडरटेकर की स्ट्रीक को लेकर कही बड़ी बात

साल 2014 में WrestleMania में अंडरटेकर और ब्रॉक लैसनर का मैच हुआ था। ब्रॉक लैसनर ने अंडरटेकर को हराकर उनकी स्ट्रीक तोड़ दी थी और ये आजतक का सबसे बड़ा सरप्राइज WWE में माना जाता है। ऐज ने इस स्ट्रीक को लेकर कहा,

यह भी पढ़ें: WrestleMania 37 में मैच ना मिलने पर निराश हुआ 35 साल का फेमस सुपरस्टार, WWE पर लगाए आरोप

मुझे लगता है कि ये स्ट्रीक किसी नए सुपरस्टार के लिए बचा कर रखनी चाहिए थी। मुझे ऐसा लगता है कि रोमन रेंस ने अंडरटेकर की स्ट्रीक तोड़नी चाहिए थी। अगर रोमन रेंस ऐसा करते तब सभी को अच्छा लगता। रोमन रेंस के ऊपर इस चीज को लेकर भरोसा कर सकते थे लेकिन मैं ये भी जानता हूं कि ये प्रोफेशनल रेसलिंग है। ये MMA नहीं है।

यह भी पढ़ें: रोमन रेंस को हराने वाले दिग्गज ने बैकी लिंच की WWE में वापसी को लेकर दिया बयान, कहा- फैंस को मिलेगा सरप्राइज

youtube-cover
Ad

वैसे ये पहली बार नहीं है जब किसी दिग्गज ने कहा हो कि अंडरटेकर की स्ट्रीक रोमन रेंस तोड़नी चाहिए थी। ऐसा पहले कई दिग्गज कह चुके हैं कि ये काम रोमन रेंस को करना चाहिए था। अंडरटेकर की ये स्ट्रीक टूटने के बाद काफी विवाद भी हुआ था। किसी ने सोचा नहीं था कि ब्रॉक लैसनर ये काम करेंगे क्योंकि उन्हें इस चीज की जरूरत नहीं थी।

रोमन रेंस अगर अंडरटेकर की स्ट्रीक तोड़ देते तो शायद वो आज WWE में सबसे बड़े सुपरस्टार हो सकते थे। अभी भी रोमन रेंस का नाम WWE में सबसे ऊंचा है लेकिन अंडरटेकर की स्ट्रीक तोड़ने के बाद वो नया मुकाम यहां पर हासिल कर लेते।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications