WrestleMania 37 में 6 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़कर WWE दिग्गज ऐज रचेंगे इतिहास 

ऐज
ऐज

रेसलमेनिया(WrestleMania) 37 की दूसरी नाईट के मेन इवेंट में सुपरस्टार ऐज(Edge) इतिहास रच सकते हैं। WWE के इस मेगा इवेंट को अब ज्यादा समय नहीं बचा है। दो दिन के इस इवेंट में प्रत्येक दिन 25 हजार फैंस रहेंगे। करीब 13 महीने बाद WWE के शो में फैंस की वापसी हो रही है। ऐज का मुकाबला यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए रोमन रेंस(Roman Reigns) और डेनियल ब्रायन(Daniel Bryan) के साथ होगा। ऐज अगर यहां पर WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीत जाते हैं तो वो ऐतिहासिक रिकॉर्ड कायम कर लेंगे।

Ad

ये भी पढ़ें:-44 साल के रेसलिंग दिग्गज ने WWE सुपरस्टार ब्रॉक लैसनर के ऊपर लगाए बड़े आरोप, कहा-मतलबी इंसान

WWE दिग्गज ऐज रचेंगे इतिहास

ऐज ने WrestleMania 24 अंडरटेकर के साथ हैडलाइन की थी और इसके अलावा उन्हें कभी मौका नहीं मिला। अब WrestleMania 37 के मेन इवेंट को हैडलाइन करेंगे। ऐज एक ऐसे सुपरस्टार बन जाएंगे जो काफी लंबे गैप के बाद WrestleMania के मेन इवेंट में हिस्सा लेंगे। WWE इतिहास में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ है कि इतने लंबे गैप के बाद किसी ने मेन इवेंट में हिस्सा लिया हो।

रोमन रेंस हमेशा WrestleMania के मेन इवेंट में होते हैं। 2015 के बाद लगातार चार साल वो मेन इवेंट का हिस्सा रहे हैं। वहीं WrestleMania 30 में डेनियल ब्रायन ने मेन इवेंट में WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती थी लेकिन ऐज 13 साल बाद WrestleMania के मेन इवेंट में हिस्सा लेंगे।

ये भी पढ़ें:-3 कारण क्यों डेनियल ब्रायन को WWE WrestleMania में नया यूनिवर्सल चैंपियन बनना चाहिए और 2 क्यों उन्हें नहीं बनना चाहिए

ऐज ने 9 साल बाद WWE में वापसी की है और उन्होंने रिटायरमेंट ले लिया था। अगर एक दशक के बाद मेन इवेंट में हिस्सा लेने की बात करें तो इसमें सिर्फ तीन ही सुपरस्टार्स का नाम है। ब्रॉक लैसनर के पास छह साल से ये रिकॉर्ड है। उन्होंने भी अपने पहले रन के बाद 12 साल का वक्त लगाया और मेन इवेंट में आए। WrestleMania 19 में कर्ट एंगल को हराकर लैसनर ने WWE चैंपियनशिप हासिल की थी। इसके बाद WrestleMania 31 के मेन इवेंट में रोमन रेंस के साथ उनका मैच हुआ था।

WrestleMania 24 में ऐज और अंडरटेकर का मुकाबला हुआ था। यहां अंडरटेकर ने भी 11 साल बाद मेन इवेंट में हिस्सा लिया था। द रॉक का नाम भी इस लिस्ट में आता है। अब ऐज के पास ये रिकॉर्ड बनाने का सही वक्त है और वो इतिहास रच सकते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications