WWE में ऐज (Edge) और डेनियल ब्रायन (Daniel Bryan) दोनों की आइकोनिक सुपरस्टार्स में से एक है। दोनों के बीच WWE में तगड़ा इतिहास रहा है क्योंकि दोनों की मल्टी पर चैंपियन रहे हैं। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई है उसमें बताया जा रहा है डेनियल ब्रायन (Daniel Bryan) अपनी पॉजिशन का फायदा उठाते हुए दूसरे सुपरस्टार्स से आगे बढ़ाना चाहते हैं। जबकि ऐज (Edge) साफ कर चुके हैं कि वो एक मेन इवेंट के रेसलर बनने आए हैं।ये भी पढ़ें:रोमन रेंस के खिलाफ हुए मैच में केविन ओवेंस को लगी चोट को लेकर अपडेट सामने आया, WWE SmackDown में लिया अपना बदलाऐज ने Royal Rumble 2021 को जीता था लेकिन उससे पहले बताया जा रहा है कि डेनियल ब्रायन को शॉर्ट लिस्ट किया गया था रंबल मैच जीते लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बता दें कि सिर्फ WWE के ये दो सुपरस्टार्स ही सिर्फ Royal Rumble के प्रोमो करते हुए नजर आएंगे। रेसलिंग के जानकार डेव मैल्टजर ने बताया कि WWE की क्रिएटिव टीम ने डेनियन ब्रायन को कहा था कि वो एक सुपरस्टार चुन सकते हैं। जबकि ऐज ने WWE को साफ किया था वो मेन इवेंट स्पोट चाहते हैं।ये भी पढ़ें: रोमन रेंस के भाई पर जबरदस्त जीत के बावजूद 6 फीट 2 इंच के WWE सुपरस्टार को लगा बहुत बड़ा झटकाऐज और डेनियल ब्रायन को लेकर क्रिएटिव टीम में काफी अंतर है। दोनों सुपरस्टार्स ने अपने मैच को लेकर इंटरव्यू दिया। ऐज 47 साल के हो गए हैं और मेन इवेंट टाइटल शॉट चाहते हैं। डेनियल ब्रायन 39 के है और वो हर सुपरस्टार्स से आगे बढ़ना चाहते हैं।2021. How it started. How it’s going. pic.twitter.com/zPlafkSzv3— Adam (Edge) Copeland (@EdgeRatedR) February 1, 2021WWE में ऐज और डेनियल ब्रायन का हो सकता है मैच?रिपोर्ट ये भी सामने आई है कि WWE में ऐज और डेनियल ब्रायन का मैच हो सकता है। अगर ये मैच होता है तो फैंस के लिए किसी ड्रीम मैच से कम नहीं होगा। डेनियल ब्रायन काफी वक्त से मेन इवेंट का हिस्सा बने हैं लेकिन लेकिन SmackDown में ओटिस, चैड गेबल और सिजेरो जैसे के साथ उन्हें देखा गया है। खैर, अब देखना होगा कि क्या इन दोनों का मैच होता है या नहीं। ये भी पढ़ें: 5 बड़े बेबीफेस सुपरस्टार्स जो WWE WrestleMania 37 से पहले हील टर्न लेकर फैंस को चौंका सकते हैंDaniel Bryan is here! In at No.17 and one of the favourites to win! #RoyalRumble pic.twitter.com/7CwoaEhpk8— GiveMeSport WWE & Wrestling (@GMS_WWE) February 1, 2021WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।