Legends Currently in AEW Should Return WWE Before Retirement: WWE और AEW दोनों ही प्रोफेशनल रेसलिंग की सबसे बड़ी कंपनी है। इसे फैंस द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। AEW में इस समय कई सारे दिग्गज मौजूद हैं और लग रहा है कि उनके करियर का अंत आने वाले कुछ साल में हो जाएगा। इसमें से कुछ को WWE में वापस आना चाहिए। इस आर्टिकल में हम AEW के 5 दिग्गजों के बारे में बात करेंगे, जिन्हें रिटायरमेंट से पहले WWE में वापसी करनी चाहिए।5- WWE दिग्गज ऐज उर्फ एडम कोपलैंड को वापसी करनी चाहिए View this post on Instagram Instagram Postऐज ने पिछले साल ही WWE से कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद AEW में कदम रखा था। ऐज का वहां जाना काफी ज्यादा चौंकाने वाली चीज थी क्योंकि वो हमेशा से WWE के लिए लॉयल रहे थे। ऐज AEW में एडम कोपलैंड नाम के साथ काम करते हैं और अपने करियर के अंतिम समय पर हैं। वो मुख्य रूप से अपने सबसे अच्छे दोस्त क्रिचियन केज के साथ काम करने के लिए AEW में आए थे। हालांकि, ऐज को अपने करियर का अंत उसी कंपनी में करना चाहिए, जिसने उन्हें फेमस किया है। इसी कारण दिग्गज को AEW से कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद दोबारा WWE में आना चाहिए। 4- AEW दिग्गज क्रिस जैरिको ने WWE में करियर का अंत करना चाहिए View this post on Instagram Instagram PostAEW की 2019 में शुरुआत हुई थी और तब से ही क्रिस जैरिको वहां काम कर रहे हैं। उन्होंने AEW में ही अपने करियर को खत्म करने के संकेत दिए हैं। हालांकि, उन्हें अपने ऐतिहासिक करियर का अंत करने से पहले WWE में आना चाहिए। फैंस उन्हें एक बार फिर प्रोफेशनल रेसलिंग की सबसे बड़ी कंपनी में देखकर खुश हो जाएंगे। जैरिको वैसे भी पिछले कुछ समय से अपने गिमिक के कारण नापसंद किए जा रहे हैं और WWE में उनका पुराने अंदाज में कदम फैंस को खुश कर सकता है। उन्हें रिटायरमेंट से पहले यहां एक मैच तो जरूर लड़ना चाहिए। 3- डस्टिन रोड्स को AEW के बजाय WWE में रिटायर होना चाहिए View this post on Instagram Instagram Postडस्टिन रोड्स WWE में काफी सालों तक नज़र आए। उन्होंने अन्य प्रमोशन्स में भी काम किया लेकिन WWE में वो सबसे ज्यादा समय तक रहे। 2019 से वो AEW में हैं और उन्हें वहां काफी सम्मान मिलता है। हालांकि, करियर खत्म होने से पहले फैंस उन्हें एक बार फिर WWE में अपने गोल्डस्ट गिमिक में काम करते हुए देखना चाहेंगे। वो 55 साल के हैं और उनके रेसलिंग करियर में साफ तौर पर अब ज्यादा साल नहीं हैं। इसी वजह से उन्हें रिटायरमेंट से पहले WWE में एक मैच तो जरूर लड़ना चाहिए। 2- क्रिश्चियन को AEW से WWE में आकर करियर खत्म करना चाहिए View this post on Instagram Instagram Postक्रिश्चियन केज इस समय AEW का हिस्सा हैं और पिछले कुछ सालों में बतौर हील उन्होंने अच्छा काम किया है। केज ने TNA और AEW में काम करके सफलता हासिल की है लेकिन फैंस उन्हें WWE में अपने जबरदस्त रन के कारण जानते हैं। WWE फैंस ने 2021 में सिर्फ क्रिश्चियन की वापसी देखी थी। फैंस उनका WWE में एक पूरा रन देखना चाहेंगे। इसी वजह से उन्हें रिटायरमेंट लेने से पहले WWE में वापस आना चाहिए और फैंस को कुछ ड्रीम मैच देने चाहिए। 1- AEW में काम कर रहे पॉल वाइट को WWE में करियर का अंत करना चाहिए View this post on Instagram Instagram Postबिग शो के नाम से फैंस जरूर परिचित होंगे। वो WWE इतिहास के सबसे जबरदस्त जायंट स्टार्स में से एक माने जाते हैं। बता दें कि बिग शो 2021 से AEW का हिस्सा हैं और वो यहां पर पॉल वाइट नाम से काम कर रहे हैं। वो कमेंटेटर की भूमिका निभा रहे हैं। बता दें कि बिग शो अभी तक रिटायर नहीं हुए हैं। वो 52 साल के हो चुके हैं और अब करियर का सही तरह से अंत चाहते होंगे। ऐसे में उन्हें रिटायरमेंट के लिए WWE में वापस आना चाहिए, क्योंकि यहां से ही उनके टॉप स्टार बनने की शुरुआत हुई थी।