ट्रिपल एच के रिंग में Royal Rumble विजेता ऐज ने बजाया अपना डंका, मौजूदा चैंपियन को धमकी देकर डराया

ऐज
ऐज

ऐज(Edge) का इस समय WWE में धमाका चल रहा है। पहले रॉयल रंबल(Royal Rumble) उन्होंने जीता और इसके बाद इस हफ्ते वो रेड ब्रांड में नजर आए थे। अब ऐज ने NXT में भी एंट्री की। ऐज की यहां पर NXT चैंपियन फिन बैलर(Finn Balor) और नंबर वन कंटेंडर पीट डन(Pete Dunne) से बात हुई। उन्होंने मौजूदा दो चैंपियन को अभी डरा दिया है। और अब ब्लू ब्रांड में जाने की बारी भी है।

Ad

ये भी पढ़ें: 3 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने चोटिल होने का नाटक किया था और 3 जिन्हें चोट होने के कारण रिटायर होना पड़ा था

Ad

ऐज ने दी चुनौती

ऐज ने आकर NXT के सभी सुपरस्टार्स की तारीफ की। और इसके बाद संकेत दिए कि वो फिन बैलर को NXT चैंपियनशिप के लिए चुनौती दे सकते हैं। वैसे ये चैंपियनशिप अभी तक उन्होंने जीती नहीं है। इससे लगता है कि फिन बैलर को चुनौती वो दे सकते हैं।

14 फरवरी को NXT टेकओवर में फिन बैलर अपनी चैंपियनशिप को पीट डन के खिलाफ डिफेंड करने वाले हैं। इन दोनों के बीच बात हो रही थी तभी ऐज ने एंट्री की। रिंग के अंदर उन्होंने इसके बाद शानदार प्रोमो दिया।

ये भी पढ़ें: 3 पार्ट टाइम WWE सुपरस्टार्स जिनकी फैंस वापसी होते हुए देखना चाहते हैं और 3 जिनकी वापसी होते हुए नहीं देखना चाहते हैं

ऐज ने साफ कह दिया है कि बहुत टाइम से NXT सुपरस्टार्स उनकी नजरों में है। पीट डन की भी ऐज ने तारीफ की।ऐज इस हफ्ते ब्लू ब्रांड में भी नजर आऩे वाले हैं। रोमन रेंस के साथ उनकी बातचीत हो सकती है। अभी तक ऐज ने किसी को भी चैलेंज नहीं किया है। ऐसा लगता है कि वो अभी सभी चैपियंस को पहले डराएंगे और इसके बाद ही किसी को चैलेंज करेंगे। वैसे कई रिपोर्ट्स में ये बात सामने आई है कि रोमन रेंस को ऐज चैलेंज करने वाले हैं।

ऐज ने NXT में आकर भी अपने इरादे साफ कर दिए है। ऐज से जब भी पूछा गया कि वो किन सुपरस्टार्स का सामना करना चाहते हैं तो उसमें एक नाम फिन बैलर का भी हमेशा से उनकी लिस्ट में रहा है। यानि की इऩ दोनों का मुकाबला भी हो सकता है। ऐज के ऊपर अब सभी की नजरें टिकी हुई है। वो किसे चैलेंज करेंगे ये आने वाले एपिसोड्स में पता चल जाएगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications