पिछले हफ्ते WWE स्मैकडाउन (SmackDown) में ऐज (Edge) ने वापसी कर रोमन रेंस (Roman Reigns) के ऊपर अटैक किया था। इस हफ्ते ब्लू ब्रांड की शुरूआत ऐज ने की। ऐज ने शानदार प्रोमो दिया और रोमन रेंस की जमकर बेइज्जती की। ऐज ने दावा किया कि वो मनी इन द बैंक (Money in the Bank) पीपीवी में रोमन रेंस को बुरी तरह हराएंगे। मेन इवेंट में भी इस बार ऐज ने बवाल मचाया। ऐज ने जिमी उसो (Jimmy Uso) की हालत खराब कर दी। ये भी पढ़ें:WWE Rumor Roundup: Roman Reigns के यूनिवर्सल चैंपियन होने की वजह से बढ़ी समस्या, टॉप सुपरस्टार पैसों की कमी की वजह से छोड़ना चाहता था कंपनी"Now that I've been in here with @WWERomanReigns one on one, I know I can beat him."#SmackDown @EdgeRatedR @HeymanHustle pic.twitter.com/rCdua0HCfD— WWE (@WWE) July 3, 2021WWE दिग्गज ऐज का खतरनाक रूप नजर आयाशो की शुरूआत ऐज ने की और मेन इवेंट में जिमी उसो रिंग में नजर आए। आपको बता दें पिछले हफ्ते ऐज ने जिमी उसो पर भी हमला किया था। उसो ने इस बार ऐज के ऊपर निशाना साधा और उन्हें रिंग में बुलाया। ऐज इसके बाद नजर आए और उन्होंने फिर प्रोमो देकर दोनों भाइयों की बुरी हालत करने की बात कही। ये भी पढ़ें: शोक में डूबा WWE, भारतीय मूल के दिग्गज ने विंस मैकमैहन को दिया बड़ा 'धोखा', रोमन रेंस को मिली खुली चुनौतीऐज को इसके बाद गुस्सा आ गया और उन्होंने जिमी उसो पर अटैक कर दिया। दोनों के बीच काफी घमासान देखने को मिला। जिमी उसो बिल्कुल भी वापसी नहीं कर पाए। ऐज ने जिमी उसो को क्रॉस फेस में जकड़ दिया और उनकी हालत खराब कर दी। ऐज ने गुस्से में आकर जिमी उसो को खतरनाक स्पीयर भी दिया। अंत में एक बार फिर ऐज ने जिमी उसो को क्रॉसफेस दे दिया। ये भी पढ़ें: WWE की चैंपियन और दिग्गज सुपरस्टार को मिला भारतीय नामों को पुकारने का अनोखा चैलेंज, जवाब सुनकर आप भी रह जाएंगे हैरानजिमी उसो के लिए ये एपिसोड बिल्कुल भी अच्छा साबित नहीं हुआ। ऐसा लगा कि मेन इवेंट में अपने भाई को बचाने रोमन रेंस आएंगे लेकिन वो नहीं आए। ऐज ने इसका पूरा फायदा उठाया और रेंस को चेतावनी दे दी। अगले हफ्ते शायद रेंस वापसी करेंगे और अपना बदला लेंगे।.@EdgeRatedR is sending a MESSAGE to The Head of the Table! #SmackDown @WWEUsos @WWERomanReigns @HeymanHustle pic.twitter.com/CpAGO6PyZP— WWE (@WWE) July 3, 2021WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।