शोक में डूबा WWE, भारतीय मूल के दिग्गज ने विंस मैकमैहन को दिया बड़ा 'धोखा', रोमन रेंस को मिली खुली चुनौती

WWE
WWE

59 साल की उम्र में दिग्गज ने दुनिया को कहा अलविदा, खबर सुनकर WWE में छाई गम की लहर

Ad

पूर्व WWE दिग्गज द पैट्रियट का 59 साल में निधन हो गया। रेसलिंग की दुनिया में पैट्रियट का बहुत बड़ा नाम था। WWE के अलावा भी पैट्रियट ने कई अन्य कंपनियों में काम किया था। पैट्रियट के निधन की खबर सुनकर WWE फैंस में शोक की लहर दौड़ गई। आपको बता दें WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन के बहुत करीब पैट्रियट रहे थे।

भारतीय मूल के दिग्गज ने WWE छोड़कर सभी को चौंकाया, AEW ज्वाइन कर विंस मैकमैहन को दिया तगड़ा झटका?

भारतीय मूल के सुपरस्टार सोंजय दत्त ने विंस मैकमैहन को बड़ा झटका दिया। करीब दो हफ्ते दत्त ने WWE से अपनी जॉब छोड़ दी थी। अब PWInsider की रिपोर्ट में कहा गया है कि सोंजय दत्त ने AEW ज्वाइन कर लिया। टोनी खान की कंपनी को दत्त अपने अनुभव से बहुत फायदा पहुंचा सकते हैं।

WWE SummerSlam के बाद Roman Reigns का नया प्रतिद्वंदी सामने आया, रिंग में जिंदा जलाए गए दिग्गज से होगा मुकाबला?

SummerSlam के बाद रोमन रेंस के प्रतिद्वंदी को लेकर पूर्व WWE राइटर विंस रूसो ने बड़ी जानकारी दी। विंस रूसो के मुताबिक इस पीपीवी के बाद रेंस का मुकाबला द फीन्ड के साथ होगा। रूसो ने ये भी कहा कि WWE को अब द फीन्ड को अच्छे से बुक करना चाहिए।

संघर्ष के दिनों को याद कर भावुक हुए WWE दिग्गज John Cena, कहा- रहने के लिए घर नहीं था

संघर्ष के दिनों को याद करते हुए इस बार जॉन सीना भावुक हो गए। सीना ने कहा कि उनके पास रहने के लिए घर नहीं था और वो संघर्ष के दिनों में कार में सोते थे। सीना ने साल 2002 में WWE में डेब्यू किया था। तीन साल बाद सीना को फेस के रूप में जबरदस्त पुश मिला और इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

हाल ही में WWE की बड़ी चैंपियनशिप गंवाने वाले फेमस WWE सुपरस्टार ने Roman Reigns को मैच के लिए दी खुली चुनौती

NXT सुपरस्टार ब्रॉन्सन रीड ने रोमन रेंस को मैच के लिए चैलेंज कर दिया। रीड की जल्द ही मेन रोस्टर में एंट्री हो सकती है। इससे पहले उन्होंने रेंस को मैच के लिए ललकार दिया। आपको बता दें हाल ही में रीड ने WWE NXT नॉर्थ अमेरिकन चैंपियनशिप आईशिया स्कॉट के खिलाफ गंवा दी थी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications