रॉयल रंबल(Royal Rumble) विजेता ऐज(Edge) इस समय काफी चर्चा में है। रेसलमेनिया(WrestleMania) 37 के लिए अभी तक उन्होंने किसी को चैलेंज नहीं किया है। NXT यूनाइटेड किंगडम चैंपियनशिप के लिए भी ऐज जा सकते हैं। ये बात उन्होंने इस बार खुद टीज की है। ये बड़ी खबर फैंस के लिए सामने आई है।
ये भी पढ़ें: 5 बड़े बेबीफेस सुपरस्टार्स जो WWE WrestleMania 37 से पहले हील टर्न लेकर फैंस को चौंका सकते हैं
ऐज ने बड़ा मैच टीज किया
ऐज ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालकर टीज किया कि वो WWE चैंपियनशिप, यूनिवर्सल चैंपियनशिप और NXT चैंपियनशिप के लिए चैलेंज करेंगे। लेकिन जब इस पर किसी ने उनके बोरिंग सैगमेंट को लेकर मजाक बनाया तो उन्होंने कह दिया कि वो वाल्टर को चैलेंज करेंगे। ये बड़ी बात उन्होंने टीज की है।
ये भी पढ़ें: रोमन रेंस के भाई पर जबरदस्त जीत के बावजूद 6 फीट 2 इंच के WWE सुपरस्टार को लगा बहुत बड़ा झटका
![इंस्टाग्राम पर पोस्ट](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/493c8-16129371794587-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/493c8-16129371794587-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/493c8-16129371794587-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/493c8-16129371794587-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/493c8-16129371794587-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/493c8-16129371794587-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/493c8-16129371794587-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/493c8-16129371794587-800.jpg 1920w)
ऐज के इंस्टाग्राम पर तीन टाइटल नजर आ रहे हैं। सभी WWE वर्ल्ड चैंपियनशिप पर आती हैं। इसका मतलब ये है कि ऐज इन तीनों में से किसी एक को चुनौती पेश करेंगे। वैसे टेक्निकल तौर पर देखा जाए तो वाल्टर NXT यूनाइटेड किंगडम चैंपियन हैं, और ये भी WWE वर्ल्ड चैंपियनशिप में शामिल है। वाल्टर को ऐज के प्रतिद्वंदी के तौर पर अभी तक WWE ने प्रमोट नहीं किया है।
ऐज ने हालांकि वाल्टर को टीज कर दिया है। वाल्टर भी अब इस चीज का जवाब दे सकते हैं। वैसे ऐज का मैच किसी भी चैंपियन के साथ हो मैच बहुत ही शानदार होने वाला है। WWE चैंपियन इस समय ड्रू मैकइंटायर हैं। यूनिवर्सल चैंपियनशिप रोमन रेंस के पास है, वहीं NXT चैंपियन फिन बैलर है।
वैसे अभी तक की रिपोर्ट्स में ये कहा गया है कि ऐज अंत में रोमन रेंस को चुनौती पेश करने वाले हैं।इस बात की उम्मीद सबसे ज्यादा की जा रही है। और ऐसा होता है तो फिर एक शानदार मैच मेनिया में देखने को मिल सकता है। ड्रू मैकइंटायर भी कतार में है। रंबल में सभी को चौंका कर गोल्डबर्ग के साथ मैकइंटायर का मैच करा दिया था। कुछ ऐसा ही मेनिया में भी नजर आ सकता है।
WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।