सुपरस्टार इलायस ने अपना कॉन्ट्रैक्ट WWE के साथ बढ़ा लिया है। WWE बैकस्टेज द्वारा इस बात की जानकारी मिली। साथ भी सबसे अच्छी बात ये हैं कि इस बार मल्टी ईयर कॉन्ट्रैक्ट इलायस ने साइन किया है। इलायस अब कंपनी के साथ लंबे समय तक बने रहेंगे।इलायस ने मेन रोस्टर में हील और फेस दोनों की भूमिका निभाई है। NXT में वो इतने प्रसिद्ध नहीं हो पाए लेकिन जैसे ही मेन रोस्टर में उन्होंने कदम रखा तो फैंस उनकी तरफ आ गए। इलायस के सैगमेंट काफी इंटरटेनमेंट वाले होते हैं। इसलिए क्राउड उऩ्हें काफी पसंद करता हैं। हील के तौर पर भी फैंस ने उनका काफी सपोर्ट किया। ये भी पढ़ें: 4 कारण क्यों ब्रॉक लैसनर Royal Rumble मैच में पहले स्थान पर एंट्री करने वाले हैंअपने सैगमेंट में वो हमेशा गाना गाते हैं। हालांकि कोई अच्छी फ्यूड में वो इस समय नहीं है। ना ही कभी उन्हें चैंपियनशिप मैच में डाला गया। अपने गानों की वजह से ही वो फैंस के बीच बने हुए है। साल 2019 में जॉन सीना और ऐज के साथ उनका सैगमेंट हुआ था। रेसलमेनिया 35 में सीना उनके सैगमेंट में आए तो समरस्लैम में ऐज ने एंट्री मारी थी। As announced on #WWEBackstage, @IAmEliasWWE has signed a new contract. https://t.co/pKa1EzCEwQ— WWE (@WWE) January 15, 2020इस समय इलायस को एक अच्छी स्टोरीलाइन की जरूरत हैं। वो रिंग में एक्शन में भी काफी अच्छा काम करते हैं। फैंस उन्हें फाइट करते हुए देखना चाहते हैं।