WWE दिग्गज ने रोमन रेंस की वापसी और हील टर्न को लेकर दिया बहुत बड़ा बयान

Enter caption

Sportskeeda's UnSKripted में हाल ही में पूर्व WWE स्मैकडाउन एग्जक्यूटिव डायरेक्टर एरिक बिशफ गेस्ट के तौर पर आए और उन्होंने यहां पर आकर कई बड़े मुद्दों पर बातचीत की। कई फैंस के सवालों के जवाब एरिक बिशफ ने यहां पर दिए। रोमन रेंस की WWE समरस्लैम में धमाकेदार वापसी पर भी एरिक बिशफ ने बयान दिया।

ये भी पढ़ें: WWE पेबैक में कीथ ली vs रैंडी ऑर्टन माह के 3 संभावित अंत

WWE सुपरस्टार रोमन रेंस की वापसी पर एरिक बिशफ ने क्या कहा?

रोमन रेंस की वापसी सरप्राइज था। इस सरप्राइज के लिए थैंक्यू भगवान। प्रोफेशनल रेसलिंग में सरप्राइज फैंस को बहुत पसंद है। फैंस इस चीज को बहुत पसंद करते हैं और ग्लोब में कहीं भी वो रहे तो उन्हें मजा आता है। WWE को इस चीज के लिए हैट्स ऑफ। रोमन रेंस की वापसी का आइडिया बहुत ही सही रहा। सबसे अच्छी बात ये रही कि WWE ने अपने आइडिया को एग्सक्यूट किया। रोमन का हील टर्न कुछ समय पहले हो गया होता तो सही रहता। कुछ साल पहले की टाइमिंग सही थी। उस समय फैंस इस चीज का इंतजार कर रहे थे। सभी लोग इसके बारे में पूछ रहे थे। अगर इस समय हील टर्न वो लेेते हैं तो अब काफी देर इस बात के लिए हो चुकी हैं।

एरिक बिशफ ने इसके अलावा WWE में चल रही स्टोरीलाइन्स को लेकर भी बात कही। और इस समय चल रही स्टोरीलाइन्स को घटिया बताया। वैसे ये बात एरिक बिशफ ने सही कहा। एरिक बिशफ ने ये साफ कर दिया है कि इस समय रोमन रेंस का हील टर्न लेना काफी नुकसानदायक हो गया है। दरअसल समरस्लैम में जिस तरह रोमन रेंस ने वापसी की है उससे लग रहा है कि उन्होंने हील टर्न ले लिया है। हालांकि इस बारे में कंफर्म नहीं है।

एरिक बिशफ काफी जानकार WWE के रह चुके हैं। WWE बैकस्टेज में उन्होंने बहुत काम किया है। कई स्टोरीलाइन्स उन्होंने ही यहां पर लिखी है। एरिक बिशफ को इस चीज का बहुत ज्यादा अंदाजा है कि कब और किस समय चीजें WWE में होनी चाहिए। उन्होंने ये भी खुलासा किया है कि कुछ साल पहले रोमन रेंस हील टर्न लेते तो अच्छा रहता। क्योंकि फैंस भी इस चीज का इंतजार कर रहे थे। इस समय रोमन रेंस को और WWE को काफी नुकसान हो जाएगा।

ये भी पढ़ें: 7 चीजें जो WWE ने इस हफ्ते रॉ के जरिए इशारों-इशारों में बताई