"मेरे कारण ही WWE में ट्रिपल एच और स्टैफनी मैकमैहन का रिश्ता बना "

WWE में ट्रिपल एच और स्टैफनी मैकमैहन एक साथ
WWE में ट्रिपल एच और स्टैफनी मैकमैहन एक साथ

WWE में ट्रिपल एच और स्टैफनी मैकमैहन का बड़ा नाम है। पूर्व WWE बैकस्टेज इंटरव्यूअर और कमेंटेटर ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि ट्रिपल एच और स्टैफनी मैकमैहन के WWE में रिलेशनशिप का आइडिया उन्होंने ही दिया था।

Ad

ये भी पढ़ें: 5 NXT सुपरस्टार्स जो 2021 मेंस Royal Rumble मैच में चौंकाने वाली एंट्री कर सकते हैं

पूर्व WWE रिंग एनाउंसर ने कही बड़ी बात

केविन कैली सा 1996 से 2003 के बीच में WWE में ही थे। उन्होंने कहा कि इस आइडिया को लेकर वो अपनी पत्नी के पास गए थे। ऑन स्क्रीन रिलेशन को लेकर उन्होंने बात की थी। WWE में केविन कैली रिंग एनाउंसर भी थे। बैकस्टेज में क्रिएटिव टीम में भी उन्होंने काम किया था।

ये भी पढ़ें: WWE के बड़े सुपरस्टार की चैंपियन के तौर पर बादशाहत खत्म, हार के बाद दी भावुक प्रतिक्रिया

स्टैफनी मैकमैहन-टेस्ट- ट्रिपल एच के लव ट्राइंगल स्टोरीलाइन में काफी इनपुट कैली ने डाला था।wo Man Power Trip of Wrestling पॉडकास्ट में हाल ही में केविन कैली गेस्ट बनकर आए थे। कैली ने कहा कि इस आइडिया को विंस मैकमैहन ने भी पसंद किया था। उन्होंने कहा,

ट्रिपल एच और स्टैफनी के रिलेशनशिप के लिए मैं जिम्मेदार हूं। सबसे पहले ये आइडिया मैंने अपनी पत्नी को दिया था। मेरी पत्नी का भी इसमें हाथ है। स्टैफनी, ट्रिपल एच और टेस्ट के बीच जो लव ट्राइंगल हुआ था वो आइडिया काफी शानदार साबित हुआ। मैं औऱ मेरी पत्नी सोप ओपेरा के बड़े फैंस थे। मैंने इस स्टोरीलाइन को पूरी तरह अच्छे से लिखा। ये सब कर के मैंने इसकी कॉपी विंस मैकमैहन को भेजी थी। और विंस मैकमैहन को ये आइडिया काफी अच्छा लगा था। उन्होंने मुझे जवाब देकर कहा था कि ये काफी अच्छा है।

कैली ने कहा कि इस आइडिया को शेन मैकमैहन ने भी बहुत पसंद किया था। इस स्टोरीलाइन की एंडिंग काफी शानदार हुई थी। साल 1999 में ये स्टोरीलाइन WWE में हुई थी। ये स्टोरीलाइन WWE इतिहास में बहुत ही शानदार मानी जाती है। हालांकि इसके बाद ट्रिपल एच और स्टैफनी मैकमैहन ने बाद में शादी भी रचा ली थी। केविन कैली का इस स्टोरीलाइन में बहुत बडा़ रोल रहा है। खुद उन्होंने कई साल बाद इस चीज का खुलासा किया है।

ये भी पढ़ें: 2021 में होने वाले RAW के पहले एपिसोड में हिस्सा लेंगे 20 से ज्यादा WWE दिग्गज, कई सुपरस्टारर्स के नामों का हुआ खुलासा

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications