पूर्व WWE सुपरस्टार क्रिश्चियन केज (Christian Cage) ने हाल ही में अपना AEW डेब्यू किया और संभवतः अपने रेसलिंग करियर के बचे हुए साल इस प्रमोशन के नाम कर दिए। इससे पहले 2020 में उन्होंने WWE रॉ (Raw) में वापसी की थी और ऐज (Edge) तथा रैंडी ऑर्टन (Randy Orton) की फ्यूड का हिस्सा बने थे।यह भी पढ़ें: WWE को AEW के कारण फिर हुआ जबरदस्त नुकसान, WrestleMania से पहले बुरी खबर आई सामनेऑर्टन द्वारा ऐज को टार्गेट कर लेने के बाद क्रिश्चियन उनके बचाव में उतरे थे। उन्होंने द वाइपर के खिलाफ मैच भी लड़ा था। क्रिश्चियन ने हाल ही में क्रिस जैरिको के पोडकास्ट में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और WWE के उस सैगमेंट के बारे में बात किया। उन्होंने खुलासा किया कि इसी सैगमेंट ने उन्हें रिंग में वापसी करने के लिए प्रेरित किया था। इसी दौरान उन्होंने यह भी बताया कि कैसे इसी की बदौलत उन्होंने AEW के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था।यह भी पढ़ें: 5 कारणों से ऐज ने WWE SmackDown में चौंकाने वाला हील टर्न लियाHuge flog splash from @Christian4Peeps!WATCH #AEWDynamite NOW on @TNTDrama. pic.twitter.com/bwD9XeGeVK— All Elite Wrestling (@AEW) April 1, 2021"यह इसका हिस्सा भी था। मैंने रेटिंग भी देखी थी और Wrestlemania Raw के बाद उन्होंने सबसे अच्छी रेटिंग हासिल की थी।""मैंने सोचा कि लोग अब भी यह देखने के लिए उत्सुक हैं कि क्या मुझे मैच मिल सकता है अथवा नहीं। इसके बाद मुझे लगा कि मैच नहीं लड़कर मैंने उन्हें निराश किया है। यह एंगल काफी शानदार था। इसने रैंडी ऑर्टन और ऐज के लिए सोची गई चीज को कर दिखाया था। इसका एक और पहलू यह था कि लोग मेरी वापसी का इंतजार कर रहे थे। कुछ अन्य चीजों ने मुझे ऐसा करने के लिए प्रेरित किया।"AEW के लिए WWE छोड़कर गए हैं क्रिश्चियन केजOpening the show tonight sees @Christian4Peeps make his AEW in-ring debut against @FrankieKazarian!WATCH #AEWDynamite NOW on @TNTDrama. pic.twitter.com/Q9zv4lzDvm— All Elite Wrestling (@AEW) April 1, 2021WWE Royal Rumble मैच के दौरान क्रिश्चियन केज दोबारा ऐज के साथ आए थे और साल का सबसे यादगार लम्हा देकर गए थे। दोनों ही सुपरस्टार्स एक समय पर स्वास्थ्य कारणों से रिंग को अलविदा कहने पर विचार कर रहे थे।Royal Rumble पीपीवी के कुछ हफ्तों बाद क्रिश्चियन ने AEW के साथ डील साइन कर ली थी। इसके बाद उन्होंने AEW Dynamite में फ्रैंकी कजारियान का सामना किया और लगभग सात साल बाद अपनी पहली सिंगल्स जीत हासिल की थी।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।