''रोमन रेंस को जैसे WWE WrestleMania 33 में फैंस ने नफरत की थी, वैसा ही मेरे साथ बर्ताव हुआ था''

Ankit
रोमन रेंस
रोमन रेंस

WWE के फैंस कई बार स्टोरीलाइन को लेकर अपनी राय देते हैं, कुछ WWE की कहानी पसंद आती है कुछ पर फैंस सवाल उठा देते हैं। WWE में काफी सारी ऐसी स्टोरीलाइन भी बनी हैं जिसको कुछ फैंस भूल नहीं पाए हैं लेकिन कुछ ऐसी भी जिसको याद तक नहीं करना चाहते हैं। ऐसी ही एक कहानी रेसलमेनिया 33 की है जिसमें रोमन रेंस और अंडरटेकर शामिल थे।

ये भी पढ़ें: 5 फुट 11 इंच के UFC दिग्गज ने ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस को दी चेतावनी, पॉल हेमन की भी बेइज्जती की

रेसलमेनिया 33 में WWE के सभी फैंस गवाह बने थे जब रोमन रेंस ने दिग्गज अंडरटेकर को हराया था। WWE के फैंस इस हार के बाद रोमन रेंस को बू कर रहे थे। साल 2017 के बाद से फैंस रोमन रेंस को नफरत भरी निगाहों से देखते हैं। अब WWE के सुपरस्टार इलायस ने एक इंटरव्यू में बताया है कि जैसे रेसलमेनिया के मेन इवेंट में बू किया गया था उनको भी फैंस उसी तरह बू किया करते थे।

WWE सुपरस्टार इलायस ने क्या बोला?

Sports Illustrated को इंटरव्यू के दौरान इलायस खुलासा किया कि रेसलमेनिया 33 के मेन इवेंट में जिस तरह का रिएक्शन फैंस द्वारा सामने आया था वैसा ही कुछ उनके लिए आता है। उन्होंने बताया कि साल 2018 केविन ओवेंस के साथ एक प्रोमो किया था जिसमें उन्हें बहुत ज्यादा बू किया गया था।

हर रॉ में क्राउड से मुझे अच्छा सपोर्ट नहीं मिलता था। मैं सिर्फ ये बता सकता हूं कि रेसलमेनिया 33 में रोमन रेंस ने जैसे ही अंडरटेकर को हराया था उसके बाद जिस तरह फैंस रोमन रेंस को बू कर रहे थे वैसा ही मुझे किया करते थे। ये सब काफी समय तक चला और चलता ही चला गया। मैं अक्टूबर में रिंग में था और फैंस से बातें कर रहा था लेकिन मुझे काफी ज्यादा बू मिला।

इलायस ने कहा कि उन्हें लगता कि वहां के फैंस उन्हें देखकर गुस्सा हो गए थे। इलायस ने ये भी बताया कि उन्हें पॉल हेमन ने काफी समझाया और हौसला बढ़ाया। पॉल हेमन जानते हैं कि फैंस को किस तरह से काबू किया जाता है।

ये भी पढ़ें: "गोल्डबर्ग बहुत ही लापरवाह रेसलर है क्योंकि उनसे लड़ने के बाद दूसरे सुपरस्टार्स की आंखों में आंसू रहते हैं"

खैर, इलायस एक अच्छे सुपरस्टार हैं और उन्होंने कुछ वक्त पहले बताया है कि उनका मैच जॉन सीना के खिलाफ होने वाला था लेकिन नहीं हो सका। इलायस का अब सामना हैल इन ए सैल पीपीवी में जैफ हार्डी के खिलाफ होने वाला है।

Quick Links

Edited by Ankit
App download animated image Get the free App now