The Ariel Helwani शो में पिछले हफ्ते पॉल हेमन गेस्ट बनकर आए थे। इस इंटरव्यू में पूर्व UFC हैवीवेट चैंपियन डेनियल कॉर्मियर को पॉल हेमन ने वार्निंग दी थी। पॉल हेमन अब रोमन रेंस के साथ है। इस इंटरव्यू में पॉल हेमन ने सीधे कहा कि डेनियल ने अपनी जिंदगी में कुछ नहीं किया है। साथ ही यहां ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस लेकर भी पॉल हेमन ने बात की थी।ये भी पढ़ें: 5 मौके जब WWE में बैकस्टेज तगड़ी बहस देखी गईअब पॉल हेमन के इस कमेंट का डेनियल कॉर्मियर ने जवाब दिया है। डेनियल कॉर्मियर ने इसका जवाब पॉल हेमन के गाय ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस को दिया। डेनियल ने कहा कि उन्हें किसी मैनेजर की जरूरत नहीं है। इसके अलावा डेनियल ने रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर को भी चेतावनी दी है।Get ‘em champ cc: @HeymanHustle pic.twitter.com/ydUGSn1Jrx— Ariel Helwani (@arielhelwani) October 19, 2020WWE में ब्रॉक लैसनरडेनियल कॉर्मियर का ब्रॉक लैसनर के साथ तगड़ा इतिहास रहा है। डेनियल और ब्रॉक लैसनर के बीच UFC रिंग में छोटा सा ब्रॉल भी हो चुका है। हालांकि फाइट कभी नहीं हुई क्योंकि ब्रॉक लैसनर ने हमेशा फिर WWE रिंग में फोकस किया। डेनियल ने इसके बाद हमेशा ब्रॉक लैसनर को निशाना बनाया है। वो हमेशा ब्रॉक लैसनर से फाइट की बात कहते है। अब उन्होंने इस बार रोमन रेंस को भी वार्निंग दे दी है। क्योंकि अब पॉल हेमन और रोमन रेंस साथ आ गए है। डेनियल का भी बहुत बड़ा नाम है। ब्रॉक लैसनर के साथ उनका ड्रीम मैच फैंस देखना चाहते हैं। हालांकि ये मौका कभी WWE में आया नहीं लेकिन भविष्य में इस मैच के होने की संभावनाएं बहुत ज्यादा है।ये भी पढ़ें: Raw, अच्छी और बुरी बातें: WWE से हुई 2 बड़ी गलतियांपॉल हेमन और रोमन रेंस अब साथ आ गए है। अब उम्मीद ये भी की जा सकती है कि रोमन रेंस और डेनियल का मैच भी हो सकता है। ये मैच भी सबसे शानदार रहेगा। बिजनेस के लिहाज से देखा जाए तो इससे कंपनी को बहुत फायदा होगा। फैंस इन ड्रीम मैचों का काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। वैसे अब पॉल हेमन को डेनियल ने जवाब दे दिया है। पॉल हेमन भी शायद आने वाले समय में कुछ ना कुछ बात डेनियल को जरूर कहेंगे। इस समय पॉल हेमन हर जगह जाकर रोमन रेंस का प्रमोशन कर रहे हैं और ब्रॉक लैसनर की अभी वापसी नहीं हुई है।ये भी पढ़ें:- WWE Smackdown, Twitter Reactions: रोमन रेंस के खतरनाक मैच के बाद फैंस की तरफ से आई जबरदस्त प्रतिक्रियाएं