WWE में जगह बना पाना किसी प्रो रेसलर के लिए बहुत मुश्किल होता है। अगर उन्हें दुनिया की सबसे बड़ी प्रो रेसलिंग ब्रांड में जगह मिल भी जाती है तो उन्हें टॉप सुपरस्टार बने रहने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है।
बड़े अधिकारियों को प्रभावित करने के लिए सुपरस्टार्स अन्य रेसलर्स से अच्छी चीजें करने का प्रयास करते हैं। लेकिन कई ऐसे भी मौके आते हैं जब अधिकारियों को प्रभावित करने के चक्कर में उनकी कंपनी के अन्य स्टाफ से तगड़ी बहस भी हो जाती है। विंस मैकमैहन के साथ भी WWE में ऐसी कई घटनाएं घटित हो चुकी हैं जब वो कंपनी के स्टाफ मेंबर्स या सुपरस्टार्स पर गुस्सा हो गए थे।
ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जिनकी दुश्मनी फिर से शुरू हो सकती है
इसलिए इस आर्टिकल में हम ऐसे 5 मौकों से आपको अवगत कराने वाले हैं हैं जब WWE में बैकस्टेज कंपनी के सुपरस्टार्स/स्टाफ मेंबर्स के बीच तगड़ी बहस हो गई थी।
ब्रॉन स्ट्रोमैन से बात करने के लिए WWE के चेयरमैन ने स्टाफ को अपने कमरे से बाहर निकाला
साल 2019 के शुरुआती महीनों में ब्रॉन स्ट्रोमैन रॉ के एपिसोड के शुरू होने से कुछ घंटे पहले एक मीटिंग में बिना किसी से पूछे चले गए थे। स्ट्रोमैन अच्छे मूड में नहीं थे और विंस मैकमैहन से तुरंत बात करना चाहते थे।
विंस समझ चुके थे कि स्ट्रोमैन किस स्थिति से गुजर रहे हैं, इसी कारण उन्होंने मीटिंग में बैठे सभी स्टाफ मेंबर्स को अपने ऑफिस से बाहर जाने का आदेश दिया था। इस बीच विंस और स्ट्रोमैन के बीच करीब 45 मिनट तक बात चलती रही थी।
ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें भारत में बहुत पसंद किया जाता है
स्ट्रोमैन खुद इस संबंध में कह चुके हैं कि, "उन्होंने तुरंत सभी स्टाफ मेंबर्स को बाहर जाने का आदेश दिया और हमारे बीच किसी पिता-पुत्र की तरह 45 मिनट तक बात हुई। उनकी बातों को सुनकर मुझे अहसास हुआ कि मैं क्यों बेकार में परेशानी मोल ले रहा हूं।"
ये भी पढ़ें: 5 बड़े सुपरस्टार्स जो WWE में कभी वापस ना आने की प्रतिज्ञा ले चुके हैं
विंस मैकमैहन ने WWE सुपरस्टार्स को बर्खास्त करने की धमकी दी
पूर्व WWE सुपरस्टार द माउंटी ने क्रिस फेदरस्टोन को दिए एक इंटरव्यू में उस घटना के बारे में बताया जब विंस मैकमैहन ने सुपरस्टार्स को कंपनी से बर्खास्त करने की धमकी दे डाली थी।
द माउंटी ने कहा, "विंस ने स्पष्ट तौर पर कहा कि, 'मैं तुम सभी से तंग आ चुका हूं, खासतौर पर तुम्हारी एक-दूसरे से हो रही लड़ाई से। अगली बार मुझे अगर ऐसी कोई बहस या झड़प देखने को मिली तो मैं उस झड़प में शामिल सभी रेसलर्स को कंपनी से निकाल दूंगा।'"
हार्डकोर हॉली और विंस मैकमैहन के बीच बहस हुई
![हार्डकोर हॉली](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/36738-16030129657744-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/36738-16030129657744-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/36738-16030129657744-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/36738-16030129657744-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/36738-16030129657744-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/36738-16030129657744-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/36738-16030129657744-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/36738-16030129657744-800.jpg 1920w)
एक समय पर हार्डकोर हॉली WWE की मिड-कार्ड डिविजन के टॉप सुपरस्टार्स में से एक हुआ करते थे। उन्होंने अपनी किताब 'The Hardcore Truth' में उस घटना का जिक्र किया है जब उनकी विंस मैकमैहन के साथ बहस हो गई थी।
उन्होंने कहा कि वो विंस मैकमैहन द्वारा साल 2004 में लागू की गई ड्रेस कोड पॉलिसी से खुश नहीं थे। इसी बात पर एक बैकस्टेज मीटिंग में हॉली और विंस की तगड़ी बहस हो गई थी।
कर्ट एंगल ने विंस मैकमैहन के साथ मीटिंग में पैंट उतारी
![कर्ट एंगल](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/d60f7-16030132305341-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/d60f7-16030132305341-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/d60f7-16030132305341-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/d60f7-16030132305341-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/d60f7-16030132305341-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/d60f7-16030132305341-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/d60f7-16030132305341-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/d60f7-16030132305341-800.jpg 1920w)
स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन के शो 'Broken Skull Sessions' में कर्ट एंगल ने अपने साथ घटित हुई कई घटनाओं के बारे में बताया था। इस बीच उन्होंने उस मौके के बारे में भी बताया जब उन्होंने एक मीटिंग में जाकर विंस के सामने अपनी पैंट उतार दी थी।
असल में एंगल अपने बॉस को नीचा नहीं दिखाना चाहते थे, बल्कि वो विंस को चोट के कारण झेलने पड़ रहे दर्द से अवगत करवाना चाहते थे।
ब्रॉक लैसनर और विंस मैकमैहन के बीच तगड़ी बहस हुई
![ब्रॉक लैसनर](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/0de94-16030136590795-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/0de94-16030136590795-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/0de94-16030136590795-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/0de94-16030136590795-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/0de94-16030136590795-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/0de94-16030136590795-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/0de94-16030136590795-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/0de94-16030136590795-800.jpg 1920w)
साल 2004 के शुरुआती महीनों में ही ब्रॉक लैसनर WWE छोड़ने का मन बना चुके थे। वो WWE के शेड्यूल से खुश नहीं थे और खुद को मिल रही स्टोरीलाइंस से भी खुश नहीं थे। रेसलमेनिया 20 में गोल्डबर्ग के खिलाफ मैच से कुछ हफ्ते पहले लैसनर ने विंस मैकमैहन को कंफ्रंट किया था।
विंस उस समय ट्रिपल एच से बात कर रहे थे और उन्हें ये भी अंदाजा हो चुका था कि लैसनर अच्छे मूड में नहीं हैं। द बीस्ट ने कोई बात सुने बिना तुरंत WWE छोड़ने की मांग कर डाली।
विंस रेसलमेनिया के इतने बड़े मैच के प्लान को इस तरह रद्द करने की स्थिति में नहीं थे। इसलिए दोनों के बीच रेसलमेनिया 20 के बाद लैसनर द्वारा WWE छोड़ने के फैसले पर सहमति बनी।