WWE Smackdown, Twitter Reactions: रोमन रेंस के खतरनाक मैच के बाद फैंस की तरफ से आई जबरदस्त प्रतिक्रियाएं

SmackDown
SmackDown

SmackDown के सीजन प्रीमियर का अंत हो गया है। WWE ड्राफ्ट के बाद SmackDown के खास एपिसोड को काफी ज्यादा हाइप कर रहा था। कहा जा सकता है कि ब्लू ब्रांड का एपिसोड जबरदस्त था।

ये भी पढ़ें- WWE SmackDown रिजल्ट्स: 16 अक्टूबर 2020

कई अच्छे मुकाबले देखने को मिली वहीं अंत में रोमन रेंस ने हमेशा की तरह प्रभावित किया। फैंस ने ट्विटर पर SmackDown के इस एपिसोड को लेकर अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी और खासकर रोमन रेंस के बारे में बात की।

WWE SmackDown को लेकर फैंस की प्रतिक्रियाएं:

(रोमन असल में MJF, ऑर्टन, जे वाइट और अन्य हील से बेहतर है।)

(मैच खत्म हो गया लेकिन रोमन रेंस का ब्रॉन स्ट्रोमैन से बदला पूरा नहीं हुआ।)

(SmackDown खराब नहीं थी। किसी भी तरह से। काफी अच्छा एपिसोड था।)

(मुझे रोमन रेंस का ये ग्राफिक काफी पसंद है।)

(पूरा मुकाबला शानदार था। इससे ज्यादा की उम्मीद नहीं कर सकते।)

(ये ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन काफी बढ़िया है।)

(मुझे अच्छा लगा कि रोमन रेंस का एक स्पीयर असल में जे उसो के कई चेयर शॉट्स से बेहतर है।)

(SmackDown में रोमन रेंस एक स्टार है! ड्रू मैकइंटायर एक स्टार है! ये होगन एरा, ऑस्टिन या रॉक एक एरा और न ही सीना का एरा है। उन्हें उनका समय मिल गया, ये अब इनका समय है और वो कंपनी को चलाने का बढ़िया काम कर रहे हैं! पार्ट-टाइमर्स की जरूरत नहीं है।)

(WWE थंडरडोम में स्वागत है डेनियल ब्रायन।)

(SmackDown का एपिसोड अच्छा था।)

(SmackDown का एपिसोड शानदार था। ये काफी जल्दी खत्म हो गया और मैंने इसे काफी ज्यादा इंजॉय किया। मैं भविष्य में कार्मेला की वापसी का इंतजार कर रहा हूँ। मैं हमेशा ही मेला को पसंद करते आया हूँ और मुझे पता है कि ये शानदार होगा।)

(मैं कुछ चीज़ें बदल सकती हूँ लेकिन मैं मानती हूँ कि एपिसोड ठीक था। बुरा नहीं था।)

(साशा और बेली एक-दूसरे को तबाह कर देंगी।)

(मैं अभी भी न्यू डे के अलग होने से खुश नहीं हूँ।)

ये भी पढ़ें:- रोमन रेंस ने ब्रॉन स्ट्रोमैन के ऊपर निकाला जबरदस्त तरीके से गुस्सा, जे उसो को भी 'ट्राइबल चीफ' पर हाथ उठाना पड़ा महंगा

Quick Links

Edited by Ujjaval Palanpure
App download animated image Get the free App now