बॉबी लैश्ले और लाना की शादी बर्बाद होने से WWE को हुआ जबरदस्त फायदा

Enter caption

30 दिसंबर 2019 की रॉ काफी शानदार रही। ये साल 2019 की अंतिम रॉ थी। और फैंस ने इसका पूरा मजा लिया। साथ ही साथ डब्लू डब्लू ई (WWE) ने भी कोई कमी इस शो में नहीं छोड़ी। इस एपिसोड की व्यूअरशिप 2.43 मिलियन रही। जबकि पिछले हफ्ते की व्यूअरशिप दो मिलियन से भी कम थी। सितंबर के बाद इस हफ्ते रॉ की व्यूअरशिप सबसे ज्यादा रही। ये विंस मैकमैहन और कंपनी के लिए काफी अच्छी खबर हैं।

ये भी पढ़ें:-5 मौके जब सुपरस्टार्स पांच मिनट से ज्यादा WWE चैंपियनशिप अपने पास नहीं रख पाए

पहला घंटा- 2.525 मिलियन

दूसरा घंटा- 2.464 मिलियन

तीसरा घंटा-2.328 मिलियन

साल 2018 की अंतिम रॉ की व्यूअरशिप 1.968 मिलियन थी। इस रॉ का मेन इवेंट भी शानदार था। लेकिन इस बार की रॉ काफी शानदार रही। कुछ नई चीजें यहां देखने को मिली। जिसका फायदा कंपनी को मिला। अगले हफ्ते ब्रॉक लैसनर भी रॉ में आने वाले हैं। उनकी लिए कंपनी ने कई चीजें प्लान की होंगी। और जाहिर सी बात है जब लैसनर आते हैं तो व्यूअरशिप अपने आप ऊपर पहुंच जाती है। इसके अलावा कई बड़े मैचों का एलान भी कर दिया गया है। सबसे अच्छी बात ये है कि साल का अंत काफी अच्छे से हुआ। क्योंकि पूरे साल कंपनी व्यूअरशिप के लिए परेशान थी। व्यूअरशिप बढ़ाने के लिए काफी चीजें की गई थी लेकिन कुछ भी नहीं हुआ।

Quick Links