WWE NXT में इस समय फिन बैलर(Finn Balor) और एडम कोल(Adam Cole) की जबरदस्त राइवलरी चल रही हैं। एडम कोल को काफी मेहनत के बाद अब चैंपियनशिप मिल गया है। अगले हफ्ते WWE NXT फिन बैलर अब अपनी चैंपियनशिप को एडम कोल के खिलाफ डिेफेंड करेंगे। ये मैच अब काफी बड़ा होने वाला है और इस बार फिन बैलर के पास बड़ी चुनौती होगी। WWE फैंस अब एक और ड्रीम मैच के लिए पूरी तरह तैयार हो गए है।यह भी पढ़ें: 5 बड़ी चीजें जो WrestleMania में ऐज द्वारा रोमन रेंस को हराने के बाद देखने को मिल सकती हैंWWE NXT में होगा अगले हफ्ते बड़ा मैचएडम कोल ने पिछले तीन हफ्तों में काफी धमाल मचाया है क्योंकि फिन बैलर और काइल ओ राइली पर खतरनाक अटैक उन्होंने कई बार किया। काइल तो एडम कोल के अटैक के बाद छह हफ्तों के लिए रिंग से बाहर हो गए है। पिछले हफ्ते एडम कोल ने द अनडिसप्यूटेड एरा के अपने एक और साथी रोड्रिक स्ट्रॉन्ग को धोखा दिया था। इस बार NXT चैंपियन फिन बैलर ने स्ट्रॉन्ग से कहा कि वो कभी लीडर नहीं बन पाएंगे। इसके बाद मेन इवेंट में इन दोनों के बीच मैच तय कर दिया गया था।यह भी पढ़ें: 3 कारणों से ब्रॉक लैसनर को WWE WrestleMania का हिस्सा होना चाहिए और 2 कारण क्यों उन्हें नहीं होना चाहिएशो के दौरान ही बीच में इस बात का ऐलान किया गया कि अगले हफ्ते फिन बैलर और एडम कोल के बीच NXT चैंपियनशिप के लिए मैच होगा। BREAKING: @FinnBalor defends the #WWENXT Championship against @AdamCole next week on @WWENXT! pic.twitter.com/EnejxIzcOb— WWE (@WWE) March 4, 2021यह भी पढ़ें: 5 कारणों से साशा बैंक्स vs बियांका ब्लेयर का मैच WWE WrestleMania के मेन इवेंट में होना चाहिएNXT के इस हफ्ते के मेन इवेंट में फिन बैलर ने रोड्रिक स्ट्रॉन्ग को पिन कर जीत अपने नाम की। इसके बाद एडम कोल भी एंट्रेंस रैंप पर नजर आए और फिन बैलर को अगले हफ्ते के लिए चुनौती दी। फिन बैलर ने अभी तक अपनी चैंपियनशिप को बहुत ही शानदार मैचों में डिफेंड किया है। एडम कोल और फिन बैलर के बीच पहले भी मैच हो चुका है और इस लिहाज से ये दोनों एक और अच्छा मैच फैंस को देंगे। फिन बैलर को NXT चैंपियन रहते हुए काफी लंबा समय हो गया है। एडम कोल ने पिछले कुछ समय से जिस तरह का प्रदर्शन किया है उससे लगता है कि वो चैंपियन बनने के हकदार हैं। अगले हफ्ते अब फैंस को बड़ा सरप्राइज एडम कोल के रूप में मिल सकता है।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।