WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का इस हफ्ते ऐतिहासिक एपिसोड हुआ। लाइव क्राउड ने वापसी की। WWE सुपरस्टार फिन बैलर (Finn Balor) ने भी मेन रोस्टर में दो साल बाद एंट्री की। फिन बैलर का स्वागत फैंस ने जबरदस्त तरीके से किया। बैलर की एंट्री भी खास अंदाज में हुई और फैंस के लिए ये बड़ा सरप्राइज भी था। बैलर की नजरें इस बार सैमी जेन (Sami Zayn) के ऊपर थी। बैलर ने सैमी जेन के ऊपर अटैक कर अपने इरादे साफ कर दिए।ये भी पढ़ें:-WWE सुपरस्टार्स फैंस के रिटर्न से पहले हुए भावुक, रोमन रेंस ने दी दुश्मन को धमकी, गोल्डबर्ग की वापसी का ऐलान?फिन बैलर ने WWE सुपरस्टार सैमी जेन पर किया अटैकब्लू ब्रांड में सैमी जेन का अच्छा सैगमेंट हुआ लेकिन फिन बैलर ने इसमें खलल डाल दिया। सैमी जेन ने बैलर के बारे में थोड़ा बहुत बात कही लेकिन ज्यादा उन्हें इसके बाद कुछ कहने का मौका नहीं मिला। बैलर ने भी ज्यादा वक्त नहीं लिया और सैमी जेन के ऊपर अटैक कर दिया था।ये भी पढ़ें:-2 कारणों से गोल्डबर्ग की WWE में वापसी होनी चाहिए और 2 ऐसा क्यों नहीं होना चाहिएTHIS IS HAPPENING!@FinnBalor is BACK on #SmackDown! pic.twitter.com/wzdshGreHu— WWE (@WWE) July 17, 2021दो साल पहले फिन बैलर WWE NXT में चले गए थे। बैलर ने इस चीज का निर्णय खुद लिया था क्योंकि वो NXT में काम करना चाहते थे। फिन बैलर ने हील के रूप में NXT में वापसी की थी। पिछले दो साल NXT में बैलर के लिए शानदार रहे और वो चैंपियन भी बने। बैलर का NXT चैंपियनशिप रन जबरदस्त रहा और कई अच्छे मैच उन्होंने दिेए।ये भी पढ़ें:-WWE Rumor Roundup: Money in the Bank 2021 में टॉप सुपरस्टार की होगी वापसी, यूनिवर्सल चैंपियन Roman Reigns को लेकर बड़ी खबरकैरियन क्रॉस के खिलाफ बैलर ने अपनी NXT चैंपियनशिप गंवाई थी। इसके बाद उम्मीद लगाई जा रही थी कि वो मेन रोस्टर में वापसी करेंगे। लाइव क्राउड के सामने बैलर ने आखिरकार ब्लू ब्रांड में एंट्री कर ली।🟦🟦🟦🟦🟦🟦🟦 🟦🟦🟦🟦🟦🟦🟦🟦🟦🟦🟦🟦🟦🟦 🟦🟦🟦🟦🟦🟦🟦🟦🟦🟦🟦🟦🟦🟦 🟦🟦🟦🟦🟦🟦🟦F I N N ‘ S B A C K— Finn Bálor (@FinnBalor) July 17, 2021बैलर ने सैमी जेन के साथ राइवलरी शुरू की और आने वाले समय में दोनों के बीच मैच हो सकता है। ब्लू ब्रांड में बैलर को अब WWE अच्छा पुश देगा। आने वाले समय में रोमन रेंस के साथ भी उनकी राइवलरी हो सकती है। अगर ऐसा होगा तो फिर फैंस काफी खुश हो जाएंगे।कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!