"WWE में मेरी सफलता के पीछे ट्रिपल एच का बहुत बड़ा हाथ हैं"

Enter caption

इस हफ्ते WWE सुपरस्टार फिन बैलर ने इतिहास रचा है। फिन बैलर दूसरी बार WWE NXT चैंपियन बने हैं। तीसरे ऐसे सुपरस्टार्स फिन बैलर अब बन गए हैं जिन्होंने दो बार ये चैंपियनशिप हासिल की है। इससे पहले ये कारनामा नाकामुरा और समोआ जो ही कर पाए है। फिन बैलर के करियर में ट्रिपल एच का रोल बहुत बड़ा रहा है। फिन बैलर की हमेशा ट्रिपच ने मदद की है। जब भी किसी मुश्किल में फिन बैलर रहे हैं तो WWE दिग्गज ने उनकी मदद की है।

ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जिनके साथ रोमन रेंस के संबंध अच्छे नहीं हैं

WWE NXT चैंंपियन ने कही बड़ी बात

TV Insider को हाल ही में फिन बैलर ने अपना इंटरव्यू दिया। फिन बैलर ने ट्रिपल एच के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर बात की। साथ ही ये भी बताया कि बैकस्टेज अथॉरिटी ने उनकी कैसे मदद की। फिन बैलर ने कहा,

ट्रिपल एच के साथ काम करना बहुत ही शानदार हैं। मैं 6 साल पहले WWE में बहुत ही संदेह के साथ आया था। उम्मीदें बहुत ज्यादा थी लेकिन दिमाग में ये भी था कि चीजें कैसे होंगी। शुरूआत में NXT करियर में ट्रिपल एच और मेरे संबंध कुछ खास नहीं थे। हम एक दूसरे को समझ रहे थे। मैं यहां बड़ा हो रहा था और अपने आप को डैवलप कर रहा था। एक चीज कह सकता हूं कि रिंग के अलावा बाहर भी ट्रिपल एच पहले शख्स रहे हैं जिनके साथ मैंने सबसे ज्यादा वक्त बिताया है। मैं उनके डायरेक्शन पर भरोसा करता हूं और हमेशा उनकी सलाह लेता हूं। मेरी सफलता के पीछे ट्रिपल एच का बड़ा हाथ हैं। पिछले कुछ सालों में उनके साथ जो दोस्ती हुई है उसके लिए अपने आप को किस्मत का धनी मानता हूं। मुझे लगता है कि थोड़ा बहुत ट्रिपल एच का भरोसा मैंने जीता है और कुछ ऐसा ही उनका भी है। हम दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग हैं। मैं NXT के लिए हमेशा अच्छा प्रदर्शन करता रहूंगा।

फिन बैलर इस समय NXT में बहुत ही शानदार काम कर रहे हैं। ट्रिपल एच के बारे में पहले भी कई बार वो इंटरव्यूज में बोल चुके हैं। जो भी सफलता उन्होंने अभी तक पाई है इसके लिए वो ट्रिपल एच का नाम लेते हैं। फिन बैलर इस समय NXT चैंपियन हैं। अब ऐसा लग रहा है कि उनका ये चैंपियनशिप रन काफी अच्छा और लंबा चलने वाला है।

ये भी पढ़ें: 3 चीजें जो रोमन रेंस इस हफ्ते स्मैकडाउन में कर सकते हैं