WWE NXT सुपरस्टार फिन बैलर (Finn Balor) ने हाल ही में ट्विटर के जरिए द रॉक (The Rock) को मैसेज दिया। बैलर ने अपने दोस्तों के साथ पुरानी तस्वीर अपलोड की और इसमें वो द रॉक की टी-शर्ट पहने हुए नजर आए। सबसे बड़ी बात की बैलर की इस तस्वीर में उनके ऊपर फैनी पैक भी नजर आ रहा है। 90 के दशक में WWE दिग्गज द रॉक इसका इस्तेमाल किया करते थे। बैलर ने शानदार कैप्शन भी इस तस्वीर के ऊपर दिया। ये भी पढ़ें:-5 लंबे वर्ल्ड टाइटल रन जो WWE सुपरस्टार Roman Reigns के वर्तमान यूनिवर्सल चैंपियनशिप रन जितने बेहतरीन नहीं थेIf you smell what a very young Finn Bálor was cooking @TheRock pic.twitter.com/XIs0F8zQ8s— Finn Bálor (@FinnBalor) July 7, 2021WWE में द रॉक ने कमाया नामरेसलिंग की दुनिया में द रॉक का बहुत बड़ा नाम रहा। रिंग के बाहर हॉलीवुड में भी द रॉक का अब सबसे बड़ा नाम हो गया। WWE में कई बार वो चैंपियन रह चुके हैं। आने वाले समय में उन्हें हॉल ऑफ फेम में भी शामिल किया जाएगा। फिन बैलर हमेशा से द रॉक के बड़े फैन रहे हैं। ऐसा नहीं है कि बैलर का नाम ही इस लिस्ट में शामिल है। मौजूदा दौर के कई सुपरस्टार्स द रॉक से प्रेरित हुए है।ये भी पढ़ें:-फेमस WWE सुपरस्टार हुआ गिरफ्तार, रोमन रेंस को दी गई धमकी, ब्रॉक लैसनर की वापसी नहीं चाहता दिग्गजमौजूदा दौर के सभी रेसलर्स द रॉक के साथ रिंग साझा करना चाहते हैं। कई रेसलर्स इस बारे में बयान दे चुके हैं। द रॉक काफी समय से WWE रिंग में नजर नहीं आए। फैंस उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रोमन रेंस के साथ उनके ड्रीम मैच की बात काफी लंबे समय से चल रही हैं। अगले साल मेगा इवेंट में रोमन रेंस और द रॉक का मैच हो सकता है। ये भी पढ़ें:-5 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने Money in the Bank लैडर मैच में दखल देकर सभी को हैरान कर दिया थासोशल मीडिया पर द रॉक काफी एक्टिव रहते हैंं। कई WWE सुपरस्टार्स को लेकर लगातार वो अपनी प्रतिक्रिया भी देते हैं। WWE स्टोरीलाइन्स पर भी हमेशा उनकी नजरें रहती हैं। द रॉक वापसी को लेकर भी कई बार बयान दे चुके हैं। ऐसा लगता है कि जल्द वो WWE रिंग में नजर आएंगे।कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!