WWE Money in the Bank 2023 में टाइटल मैच से पहले पूर्व चैंपियन ने Seth Rollins को 9 शब्दों का भेजा कड़ा संदेश

Pankaj
WWE सुपरस्टार ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया
WWE सुपरस्टार ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया

Finn Balor: WWE Money in the Bank 2023 का आयोजन 1 जुलाई को लंदन में होगा। इस शो में कुछ तगड़े मुकाबले देखने को मिलेंगे। सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) भी अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को फिन बैलर (Finn Balor) के खिलाफ डिफेंड करेंगे। ये मुकाबला बहुत ही तगड़ा होगा। खैर बैलर ने अब अपनी प्रतिक्रिया दी है।

WWE Night of Champions में सैथ रॉलिंस ने एजे स्टाइल्स को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल जीता था। इसके बाद पिछले हफ्ते Raw में उन्होंने डेमियन प्रीस्ट के खिलाफ टाइटल रिटेन किया था। मैच खत्म होने के बाद बैलर ने रिंग के अंदर आकर रॉलिंस को गुस्से से देखा था। उस समय लग गया था कि सैथ के अगले प्रतिद्वंदी फिन होंगे।

इस हफ्ते Raw के एपिसोड में फिन बैलर ने अपने सैगमेंट में रॉलिंस को लेकर बात की। इसके बाद उन्हें रिंग में बुलाया। फिन बैलर ज्यादा इसके बाद बोल नहीं पाए क्योंकि फैंस ने उन्हें नहीं बोलने दिया। फैंस लगातार सैथ रॉलिंस के थीम सॉन्ग को गा रहे थे। बैलर ने सैथ के ऊपर कुछ आरोप लगाए और WWE Money in the Bank 2023 में टाइटल मैच के लिए चुनौती दे दी। सैथ ने भी उनकी इस चुनौती को स्वीकार कर लिया।

Raw खत्म होने के बाद फिन बैलर ने अपनी और सैथ रॉलिंस की तस्वीर अपलोड करते हुए कड़ा संदेश दिया। उन्होंने सीधे-सीधे बता दिया कि इस बार वो WWE के नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बनेंगे।

क्या WWE Money in the Bank 2023 में Seth Rollins की हार होगी?

फिन बैलर के पास 7 साल बाद वर्ल्ड टाइटल जीतने का मौका होगा। सात साल पहले रॉलिंस के साथ उनकी शानदार राइवलरी भी रही थी। इसका जिक्र भी दोनों कर चुके हैं। एक बात तो तय है कि दोनों सुपरस्टार्स के बीच एक्शन से भरपूर मैच देखने को मिलेगा। रॉलिंस को डेमियन प्रीस्ट, रिया रिप्ली और डॉमिनिक मिस्टीरियो से सावधान रहना होगा। जजमेंट डे के ये सदस्य मुकाबले में दखलअंदाजी कर सकते हैं। अब देखना होगा कि इन दोनों की राइवलरी में आगे क्या कुछ देखने को मिलेगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now