WWE के मौजूदा बड़े चैंपियन की जबड़े की हुई सर्जरी, जल्द छोड़ना पड़ सकता है टाइटल?

Enter caption

WWE NXT TakeOver 31 में फिन बैलर और काइले के बीच खतरनाक मैच टाइटल के लिए मैच हुआ था। फिन बैलर ने यहां अपनी WWE NXT चैंपियनशिप डिफेंड की थी लेकिन इस मैच में जो हुआ वो फैंस भूल नहीं सकते हैं। दोनों सुपरस्टार्स को खून की उल्टियां हुई थी। फिन बैलर का यहां जबड़ा टूट गया था। हॉस्पिटल उन्हें ले जाया गया था।

ये भी पढ़ें:- WWE Raw रिजल्ट्स: 12 अक्टूबर 2020

काइले के दांत इस मैच में टूट गए थे। उन्हें ज्यादा चोट नहीं लगी थी लेकिन फिन बैलर का हाल बहुत बुरा हो गया था। दो अलग जगह से उनका जबड़ा टूट गया था। हाल ही में ट्विटर पर फिन बैलर ने WWE यूनिवर्स को अपनी सर्जरी का स्टेटस बताया। फिन बैलर ने बताया कि उऩकी सर्जरी सफल हो गई है। यहां उन्होंने एक हॉस्पिटल की तस्वीर भी साझा की है। डॉक्टर्स भी इसमें नजर आ रहे हैं।

WWE NXT चैंपियन का हुआ बुरा हाल

फिन बैलर की इंजरी काफी सीरियस है। सर्जरी तो हो गई है लेकिन इस रिकवर होने में कुछ समय जरूर लगेगा। अब हो सकता है कि WWE NXT चैंपियनशिप को किसी और को दी जा सकती है।वैसे ऐसा बहुत बार पहले भी हुआ है। इंजरी के कारण कई सुपरस्टार्स ने अपनी चैंपियनशिप छोड़ी है। फिन बैलर के साथ साल 2016 में भी कुछ ऐसा ही हुआ था। WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप उन्होंने जीती थी लेकिन मैच में उन्हें चोट लग गई थी। इस कारण उन्हें चैंपियनशिप छोड़नी पड़ी थी। बैलर की ये इंजरी अभी पूरी तरह से सवाल बनी हुई है। क्या उन्हें अपनी चैंपियनशिप फिर छोड़नी पड़ेगी ये सबसे बड़ा सवाल है?

हाल ही में खबर आई थी कि कुछ समय के लिए वो रिंग से दूर रहेंगे। लेकिन यहां ये नहीं बताया गया था कि NXT चैंपियनशिप वो छोड़ेंगे या नहीं। अभी जिस तरह का हाल फिन बैलर का है उससे यही लगता है कि चैंपियनशिप उन्हें जल्द ही छोड़नी पड़ेगी। इतनी जल्दी ये इंजरी ठीक उनकी नहीं होने वाली है। फैंस और खुद फिन बैलर ये चीज नहीं चाहते हैं। लेकिन NXT ब्रांड में सबसे बड़ी चैंपियनशिप ये ही है और ज्यादा दिन तक इसे रिंग से दूर नहीं रख सकते हैं। खैर ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा कि फिन बैलर को एक बार फिर अपनी चैंपियनशिप छोड़नी पड़ेगी या नहीं। फिलहाल NXT चैंपियन फिन बैलर ही हैं।

ये भी पढ़ें:- WWE Draft, Part-1: SmackDown और Raw में जाने वाले सुपरस्टार्स की लिस्ट

Quick Links