इस हफ्ते हुए WWE SmackDown के एपिसोड के जरिए ड्राफ्ट 2020 की आधिकारिक तौर पर शुरुआत हो गई है। पिछले साल की तरह इस साल भी ड्राफ्ट को कंपन की चीफ ब्रांड ऑफिसर स्टैफनी मैकमैहन ने किया। ड्राफ्ट के पहले दिन कुल मिलाकर 4 राउंड्स देखने को मिले, जिसमें कई चौंकाने वाले पिक देखने को मिले।यह भी पढ़ें: WWE SmackDown रिजल्ट्स- 9 अक्टूबर, 2020 WWE ने पहले ही ऐलान कर दिया था कि Raw तीन घंटे का शो है और SmackDown दो घंटे का शो है। इसी वजह से हर ड्राफ्ट पिक में Raw को 3 सुपरस्टार्स चुनने का मौका मिलेगा, तो SmackDown को दो सुपरस्टार्स को चुनने का मौका मिलेगा।आपको बता दें कि 2016 में हुए ड्राफ्ट में सैथ रॉलिंस को सबसे पहले चुना गया था, तो 2019 में हुए ड्राफ्ट में पूर्व विमेंस चैंपियन बैकी लिंच को सबसे पहले चुना गया था। इस साल हुए ड्राफ्ट में ड्रू मैकइंटायर को नंबर 1 पिक के तौर पर चुना गया। हालांकि पिछले दो ड्राफ्ट की तरह इस बार भी रोमन रेंस सबसे पहले पिक नहीं रहे। हालांकि SmackDown में चुने जाने वाले वो पहले सुपरस्टार जरूर रहें।इसके अलावा ड्राफ्ट के जरिए फेमस टैग टीम को अलग करते हुए सभी को हैरान कर दिया। ड्राफ्ट में कई सुपरस्टार्स के ब्रांड बदले, लेकिन न्यू डे का अलग होना सबसे चौंकाने वाला रहा। इसके अलावा कई सुपरस्टार्स को किसी ने भी नहीं चुना। इसमें मर्फी, लूचा हाउस पार्टी, इलायस, मिकी जेम्स जैसे फेमस सुपरस्टार्स शामिल हैं। अब रूल्स के मुताबिक यह सुपरस्टार्स अब फ्री एंजेंट हैं। ⬇️⬇️ 🔴🔵 2020 #WWEDraft Night 1 PICKS 🔵🔴 ⬇️⬇️--------------1️⃣ #WWERaw ▶️ #WWEChampion @DMcIntyreWWE pic.twitter.com/DXzUVUPtCx— WWE (@WWE) October 10, 2020WWE ड्राफ्ट के पहले पिक में चुने गए सुपरस्टार्स की लिस्ट:Round 1 of the 2020 #WWEDraft is in the books! 👀 👀 ⤵️#SmackDown pic.twitter.com/AzFPo5TAoS— WWE (@WWE) October 10, 2020ड्राफ्ट 2020 के पहले पिक में Raw ने WWE चैंपियन और रॉ विमेंस चैंपियन को चुना, तो SmackDown ने यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस के अलावा सैथ रॉलिंस को चुना। पहले पिक में सिर्फ सैथ रॉलिंस का ही ब्रांड बदला।- Raw - ड्रू मैकइंटायर- SmackDown - रोमन रेंस- Raw - असुका -SmackDown - सैथ रॉलिंस -Raw - द हर्ट बिजनेस (बॉबी लैश्ले, MVP, शेल्टन बेंजामिन और सेड्रिक एलेक्जेंडर)यह भी पढ़ें: 5 खतरनाक रेसलिंग मूव्स जिनसे WWE सुपरस्टार्स बुरी तरह चोटिल हुए