WWE में अंडरटेकर का बहुत बड़ा नाम है। 30 साल उन्हें यहां हो गए है। सर्वाइवर सीरीज में इस बार अंडरटेकर का फाइनल फेयरवेल होगा। हर कोई सुपरस्टार्स अंडरटेकर के साथ रिंग में मैच लड़ना चाहता है। इस लिस्ट में फिन बैलर का नाम भी जुड़ गया है। ये भी पढ़ें: 5 बड़ी बातें जो WWE ने इस हफ्ते SmackDown में इशारों-इशारों में बताईअंडरटेकर को लेकर बड़ी बातWWE ने फॉक्स पर एक ट्वीट किया था और WWE यूनिवर्स से सवाल पूछा था कि अगर अंडरटेकर का अंतिम मैच हो तो किसके साथ उनका मैच होना चाहिए। फिन बैलर ने इस सवाल का जवाब दे दिया। फिन बैलर ने इस पोस्ट को लाइक किया था। बैलर ने सिंपल फोटो फैंटेसी मैच की भी डाल दी। बैलर ने साफ-साफ कर दिया कि वो अंडरटेकर के साथ ड्रीम मैच के लिए तैयार हैं।👀👀👀 pic.twitter.com/6DmolzceYY— WWE on FOX (@WWEonFOX) November 14, 2020 pic.twitter.com/VpJ2M0C7CZ— Finn Bálor (@FinnBalor) November 14, 2020फिन बैलर ने ऐसा पहली बार नहीं किया है वो पहले भी अंडरटेकर के साथ ड्रीम मैच के बारे में कह चुके हैं। पिछले साल इंसाइड द रोप्स के साथ इंटरव्यू में फिन बैलर ने कहा था कि वो बचपन से इस पल का इंतजार कर रहे हैं और अंडरटेकर के साथ ड्रीम मैच लड़ना चाहते हैं। बैलर ने ये भी कहा कि अभी भी उन्हें इस मैच की पूरी तरह उम्मीद है।ये भी पढ़ें:- WWE Survivor Series के 3 सबसे खराब मेन इवेंट्स जिन्हें फैंस भूलना चाहेंगेफिन बैलर इस समय NXT चैंपियन है। दूसरी बार उन्होंने ये चैंपियनशिप NXT में वापसी के बाद जीती है। फिन बैलर का अगर अंडरटेकर के साथ मैच होता है तो फिर मेन रोस्टर में उनका करियर आगे बढ़ सकता है। क्योंकि सबसे अच्छी बात ये है कि फिन बैलर का मैच देखना फैंस काफी पसंद करते हैं। अंडरटेकर का इस बार सर्वाइवर सीरीज में फाइनल फेयरवेल होने वाला है। इसे लेकर सभी लोग उत्साहित है। फिन बैलर ने हमेशा कहा है कि अंडरटेकर उनके बचपन से हीरो रहे हैं। फिन बैलर बड़े सुपरस्टार है। मेन रोस्टर में भी उनका दबदबा रहा लेकिन इंजरी ने उन्हें काफी परेशान किया। बाद में उन्हें पुश भी नहीं मिला। इसके बाद वो NXT में चले गए। यहां जाने के बाद उनका करियर पूरी तरह बदल गया है। फैंस का जबरदस्त सपोर्ट उन्हें मिल रहा है। फिन बैलर ने अभी तक NXT में कई शानदार मैच दिए। आने वाले समय में मेन रोस्टर में भी वो एक अच्छी स्टोरीलाइन में शामिल हो सकते हैं।ये भी पढ़ें:- WWE Survivor Series में सबसे ज्यादा मैच लड़ने वाले 3 सुपरस्टार्स