AEW छोड़कर WWE में डेब्यू करने वाले फेमस सुपरस्टार ने तोड़ी चुप्पी, CM Punk ने भी जताई खुशी

पूर्व AEW सुपरस्टार ने दिया खास संदेश (Photo: WWE.com & Ricky Starks Instagram)
पूर्व AEW सुपरस्टार ने दिया खास संदेश (Photo: WWE.com & Ricky Starks Instagram)

Ricky Starks Reacts WWE Debut: NXT के आखिरी एपिसोड में रिकी स्टार्क्स (Ricky Starks) ने AEW छोड़कर WWE में डेब्यू करने के बाद मात्र चार शब्दों में जवाब देते हुए सभी को चुप कर दिया है। इसपर सीएम पंक का भी रिएक्शन सामने आया है। रिकी स्टार्क्स ने आखिरी बार 30 मार्च 2024 को AEW Collision में बिग बिल (Big Bill) के साथ टैग टीम बनाकर काम किया था। इसमें उन्हें डांटे और डैरियस मार्टिन के खिलाफ हार मिली थी।

Ad

रिकी स्टार्क्स WWE NXT के हालिया एपिसोड में नजर आए थे। उन्होंने इसके बाद WWE के सोशल मीडिया पोस्ट पर जवाब दिया। इसके दौरान उन्होंने कहा कि वह सही समय पर थे और वह सभी इंसान थे। ऐसा करके उन्होंने AEW पर निशाना साधा है। AEW में उन्हें काफी लंबे समय से ना तो टीवी पर दिखाया जा रहा था, और ना ही किसी भी स्टोरी का हिस्सा बनाया गया था। WWE फैंस उनकी कंपनी में एंट्री देखना चाहते थे। रिकी ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा,

"सही समय, सही इंसान।"

आप उनका सोशल मीडिया पोस्ट यहां देख सकते हैं:

Ad

WWE के एक अन्य सोशल मीडिया पोस्ट में रिकी स्टार्क्स ने अपने जाने पहचाने अंदाज में बताया कि वो आ चुके हैं। इसके बाद उन्होंने अपना सिग्नेचर पोज किया। रिकी के पास जबरदस्त हुनर है। 34-वर्षीय सुपरस्टार के बेहद करीबी दोस्तों में कोडी रोड्स भी हैं। वहीं जेड कार्गिल ने भी रिकी की WWE में एंट्री पर खुशी जताई है। रिकी ने उससे पहले NXT के सोशल मीडिया पोस्ट में कहा,

"द एब्सोल्यूट वन अब यहां पर हैं।"

आप सोशल मीडिया पोस्ट यहां देख सकते हैं:

Ad

WWE दिग्गज सीएम पंक ने रिकी स्टार्क्स के कंपनी में डेब्यू पर खुशी जताई

सीएम पंक ने सोशल मीडिया स्टोरी के जरिए रिकी स्टार्क्स के डेब्यू पर अपनी खुशी जाहिर की। 2025 के Elimination Chamber मैच के लिए क्वालीफाई कर चुके पंक ने रिकी स्टार्क्स के WWE डेब्यू से जुड़े क्लिप पर एक खुशी वाला इमोजी डाला। इसके साथ ही उन्होंने इस पल से जुड़े वीडियो पर रिकी के बेहद खास शब्द 'एब्सोल्यूट' को भी अलग-अलग करके लिखा।

आप नीचे यह स्टोरी देख सकते हैं:

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications