Roman Reigns के भाई की WWE में संभावित वापसी का हुआ ऐलान, 'बदले की आग' में ट्राइबल चीफ और नई Bloodline का हाल करेंगे बेहाल?

WWE
WWE Smackdown में इस हफ्ते मिल सकता है सरप्राइज (Photo: WWE.com)

Update Jimmy Uso Return: WrestleMania XL के बाद से अभी तक WWE रिंग में रोमन रेंस (Roman Reigns) नज़र नहीं आए हैं। उनकी गैरमौजूदगी में ब्लडलाइन में काफी बदलाव देखने को मिले हैं। एक तरह से कहा जाए तो कंपनी में अब नई ब्लडलाइन बन चुकी है, जिसे सोलो सिकोआ लीड कर रहे हैं। ग्रुप के पूर्व मेंबर और रेंस के भाई जिमी उसो (Jimmy Uso) की वापसी को लेकर अब बड़ी खबर सामने आई है।

Ad

WrestleMania XL के बाद ब्लू ब्रांड के पहले एपिसोड में सोलो सिकोआ ने टामा टोंगा के साथ मिलकर जिमी उसो को ग्रुप से बाहर का रास्ता दिखाया था। इसके बाद से टामा टोंगा, टोंगा लोआ और जेकब फाटू फैक्शन को ज्वाइन कर चुके हैं। दो हफ्ते हफ्ते पॉल हेमन के ऊपर भी सिकोआ ने अपने साथियों के साथ मिलकर अटैक किया था।

सिकोआ अपने आपको ट्राइबल चीफ का दर्जा दे चुके हैं। उनके साथियों ने भी उन्हें एक्नॉलेज कर लिया है। WrestleMania XL के बाद हुए ब्लू ब्रांड के पहले एपिसोड में अंतिम बार जिमी रिंग में नज़र आए थे। अब उनका वापसी की अटकलें तेज हो गई हैं। इस बीच Xero News की तरफ से उन्हें लेकर बड़ा खुलासा किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें मेडिकली क्लियर कर दिया गया है और वो बहुत जल्द वापसी कर सकते हैं। शायद इस हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में वो वापसी कर सकते हैं। Xero News ने X पर लिखा,

जिमी उसो को वापसी के लिए मंजूरी दे दी गई है। उम्मीद है कि वो बहुत जल्द वापसी कर लेंगे।
Ad

पॉल हेमन के ऊपर हुए अटैक के बाद अटकलें तेज हो गई थीं कि रोमन रेंस और जिमी उसो बहुत जल्द वापसी कर लेंगे। फैंस को उम्मीद थी कि Money in the Bank में ये दोनों एंट्री कर सकते हैं लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जिमी जरूर इस समय बदले की आग में जल रहे होंगे। वो वापसी कर सोलो सिकोआ और उनकी नई ब्लडलाइन को सबक सिखाने के मूड में होंगे।

क्या WWE SummerSlam 2024 में सोलो सिकोआ बड़े मुकाबले का हिस्सा होंगे?

Money in the Bank में द ब्लडलाइन का मुकाबला केविन ओवेंस, कोडी रोड्स और रैंडी ऑर्टन के साथ हुआ था। अंत में सिकोआ ने कोडी को पिन करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई थी। ऐसा लग रहा है कि SummerSlam 2024 में कोडी और सिकोआ के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए मैच हो सकता है। इस हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में दोनों का आमना-सामना हो सकता है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications