SummerSlam में करारी हार के बाद पूर्व WWE चैंपियन ने परेशान होकर तुरंत छोड़ा एरीना, किसी भी सवाल का जवाब ना देते हुए चौंकाया

Pankaj
WWE SummerSlam में हुआ था तगड़ा मुकाबला
WWE SummerSlam में हुआ था तगड़ा मुकाबला

Drew McIntyre: WWE SummerSlam सभी के लिए अच्छा नहीं रहा। हालांकि एक सुपरस्टार शो खत्म होने के बाद काफी परेशान नज़र आया और उसने बोलने से इनकार कर दिया। समरस्लैम (SummerSlam) में हार के बाद ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) की प्रतिक्रिया बहुत कुछ कहती है।

द बिगेस्ट पार्टी ऑफ द समर में इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए ड्रू मैकइंटायर का सामना गुंथर से हुआ। WrestleMania के बाद से कंपनी से दूर रहने के बाद यह उनका प्रमुख टाइटल शॉट था। जबकि कई फैंस को उम्मीद थी कि वह जीतेंगे, लेकिन तथ्य यह है कि वह ऐसा नहीं कर पाए, यह उनके लिए अच्छा नहीं रहा।

पूर्व WWE चैंपियन को मैच के बाद अपने बैग के साथ बाहर निकलते देखा गया। वो बहुत ही परेशान दिख रहे थे। इंटरव्यूअर ने उनसे एक प्रश्न पूछने की कोशिश की, तो उन्होंने उसे घूरकर देखा, क्रोध उनके चेहरे पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा था। वह स्थिति से खुश नहीं थे और जाने के लिए तैयार थे।

गुंथर के खिलाफ यह उनकी पहली हार नहीं थी, वह पहले ही WrestleMania में हार चुके थे, इसलिए यह मामला और भी बढ़ गया होगा। उन्होंने दूसरे प्रश्न को भी नजरअंदाज कर दिया, ड्रू मैकइंटार ने तुरंत मुंह मोड़ लिया था।

WrestleMania 39 के बाद लंबे समय तक WWE रिंग में मैकइंटायर नज़र नहीं आए थे। रिपोर्ट में कहा गया था कि वो अपनी नई डील से खुश नहीं थे। पैसा और क्रिएटिव दोनों मुद्दे उनके लिए बड़े थे। कई लोगों का कहना था कि वो कंपनी छोड़ रहे हैं। हालांकि Money in the Bank 2023 में उन्होंने धमाकेदार वापसी की। तब ऐसा लगा था कि WWE और उनके बीच चीजें सही हो गईं।

क्या WWE द्वारा ड्रू मैकइंटायर को पुश दिया जाएगा?

फैंस ने उम्मीद लगाई थी कि वो नए इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बनेंगे। मैकइंटायर और गुंथर के बीच मुकाबला भी अच्छा हुआ था। कई मौकों पर लगा कि मैकइंटायर की जीत हो जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। अंत में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। खैर अब देखना होगा कि कंपनी ने उनके लिए क्या प्लान आगे बनाया होगा। उम्मीद है कि उन्हें जल्द बड़ा पुश दिया जाएगा।

Quick Links

App download animated image Get the free App now