Vince McMahon के ऊपर बरपा WWE का 'कहर', जानिए आरोपों से घिरे दिग्गज को अब क्यों किया गया बैन?

WWE ने विंस मैकमैहन को लेकर लिया बड़ा फैसला
WWE ने विंस मैकमैहन को लेकर लिया बड़ा फैसला

WWE Banned Vince McMahon: साल 2024 की शुरूआत में WWE के पूर्व कर्मचारी जेनल ग्रांट ने विंस मैकमैहन (Vince McMahon) के ऊपर गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद काफी बवाल हुआ था। विंस ने इसके बाद इस्तीफा दे दिया था। हालांकि, उनकी मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।

Ad

WWE भी अब उनके साथ पूरी तरह रिश्ते खत्म के लिए कमिटेड है। पूर्व WWE कर्मचारी टॉमी कार्लुची के मुताबिक कंपनी ने उन्हें एक खास चीज के लिए बैन कर दिया है। टॉमी ने साल 2020 तक कंपनी में अच्छा काम किया था। बैकस्टेज उन्होंने कई भूमिकाएं निभाईं। साल 2020 में उन्हें रिलीज कर दिया गया था।

The Insiders with Conrad Thompson के हालिया एपिसोड में टॉमी कार्लुची ने बताया कि विंस मैकमैहन उस हेडक्वार्टर में भी नहीं जा सकते हैं जिसकी उन्होंने कल्पना की थी और बनाया था। उसमें वो जिम भी शामिल था जो खास तौर पर उनके लिए डिजाइन किया गया था। कार्लुची के मुताबिक,

विंस मैकमैहन बिल्डिंग में चल भी नहीं सकते हैं। ये अजीब बात है कि आप उस बिल्डिंग के पास से गाड़ी चलाते हुए जाते हैं और आपको वहां पर एक बड़ी चैंपियनशिप बेल्ट मिल गई है। विंस हम लोगों को पहले दिन से ही चाहते थे क्योंकि हम दो अलग-अलग बिल्डिंग्स में थे। एग्जिट नौ पर हमला कॉर्पोरेट ऑफिस था, और फिर हम कॉर्पोरेट ऑफिस से ठीक नीचे वाली सड़क पर थे। हमारा बड़ा प्रोडक्शन स्टूडियो। वो हमेशा हमें एक छत के नीचे चाहते थे। हमें एक छत के नीचे रखना उनका सपना था। अब वो इसका हिस्सा भी नहीं हैं।

youtube-cover
Ad

विंस मैकमैहन की WWE से पूरी तरह हुई छुट्टी

अप्रैल में भी विंस मैकमैहन को तगड़ा झटका लगा था। उन्होंने TKO ग्रुप होल्डिंग्स में अपने सभी शेयर बेच दिए थे। TKO ने खुद इस बात की जानकारी दी थी। एक तरह से देखा जाए तो विंस की WWE से पूरी तरह छुट्टी हो गई है।

विंस मैकमैहन के ऊपर जो आरोप लगे थे उसमें ब्रॉक लैसनर का नाम भी सामने आया था। Royal Rumble 2024 में ब्रॉक की वापसी होने वाली थी लेकिन फिर प्लान में बदलाव कर दिया गया। कंपनी ने द बीस्ट से भी दूरी बना ली थी। अब देखना होगा कि वो WWE रिंग में कब वापसी करेंगे।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications