WWE में 105 दिनों पहले आखिरी मैच लड़ने वाले पूर्व चैंपियन ने दूसरी कंपनी में किया डेब्यू, इस रेसलर को खल्लास से किया धराशाई

Ujjaval
पूर्व WWE स्टार ने GCW में डेब्यू किया (Photo: WWE.com)
पूर्व WWE स्टार ने GCW में डेब्यू किया (Photo: WWE.com)

Former Indian WWE Superstar Debuts in GCW: पूर्व भारतीय WWE सुपरस्टार जिंदर महल (Jinder Mahal) का GCW में चौंकाने वाला डेब्यू देखने को मिला। उन्होंने शो के दौरान आकर फेमस सुपरस्टार पर हमला किया और यह देखकर हर कोई हैरान रह गया। आपको बता दें कि कुछ महीनों पहले जिंदर को WWE द्वारा रिलीज कर दिया गया था।

Ad

हाल ही में 19 जुलाई 2024 को GCW के So High इवेंट का आयोजन किया गया। इसमें EFFY नाम के रेसलर ने हिस्सा लिया था। मैच के बाद वो रिंग में मौजूद थे, तभी मास्क में एक स्टार ने पीछे से एंट्री की। उन्होंने EFFY पर अपना फिनिशर खल्लास लगाकर धराशाई कर दिया और सभी को समझ आ गया कि आखिर यह कौन हैं।

बाद में जिंदर महल ने मास्क निकाला। वो अपने असली नाम राज धेशी द्वारा काम करते हुए नज़र आ रहे हैं। जिंदर इस दौरान काफी अच्छे शेप में नज़र आ रहे हैं और साफ तौर पर वो आते ही फैंस को प्रभावित करने में सफल हुए हैं और सोशल मीडिया पर महल का यह डेब्यू काफी ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है।

आप नीचे जिंदर महल के डेब्यू से जुड़ी क्लिप देख सकते हैं:

Ad

बता दें कि जिंदर महल का WWE में आखिरी मैच 5 अप्रैल 2024 को SmackDown में आया था। अब आखिरी मैच लड़ने के 105 दिन बाद उनका दूसरी कंपनी में डेब्यू हुआ।

जिंदर महल को WWE ने कब रिलीज किया था?

जिंदर महल ने WWE में दो अलग-अलग मौकों पर काम किया है। वो 2010 में WWE के साथ आए थे और 2014 तक वो कंपनी के साथ रहे। इसी बीच उन्होंने जॉबर के तौर पर काम किया और फिर 12 जून 2014 को उन्हें रिलीज किया गया। जिंदर ने इंडिपेंडेंट सर्किट पर नाम बनाया और 2016 में उनकी WWE में वापसी हुई।

महल का WWE में दूसरा रन काफी सफल रहा। इसी बीच वो WWE चैंपियनशिप और यूनाइटेड स्टेट्स टाइटल जीतने में सफल रहे। बाद में महल की बुकिंग में गिरावट आ गई। ट्रिपल एच के कंट्रोल में आने के बाद महल काफी कम टीवी पर नज़र आने लगे। जनवरी 2024 में भारतीय मूल के स्टार ने कुछ समय तक काम किया। उन्हें एक बार फिर टीवी से दूर कर दिया गया और 19 अप्रैल को आखिर WWE ने उन्हें रिलीज कर दिया

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications