'शायद फिर आऊंगा'- WWE से निकाले गए भारतीय सुपरस्टार ने भरी हुंकार

WWE
पूर्व भारतीय WWE सुपरस्टार की आई प्रतिक्रिया (Photo: WWE.com)

Jinder Mahal Speaks His Sudden Release: WWE ने पिछले कुछ सालों में बजट में कटौती के कारण कई स्टार्स को रिलीज किया है। हालांकि, कुछ रेसलर्स ने कंपनी में दोबारा वापसी की। इस साल रिलीज होने वाले सुपरस्टार्स की लिस्ट में सबसे बड़ा नाम जिंदर महल (Jinder Mahal) का था। उन्हें जब कंपनी ने बाहर का रास्ता दिखाया था तब सभी चौंक गए थे। महल के मन में WWE के प्रति अभी भी कोई गलत भावना नहीं है।

Ad

भारतीय सुपरस्टार जिंदर महल ने WWE में अच्छा काम किया। ज्यादातर उन्हें हील के रूप में देखा गया। कंपनी में रहते हुए उन्होंने एक बार यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप और WWE चैंपियनशिप हासिल की। साल 2017 में महल को बड़ा पुश दिया गया था। उसी दौरान उन्होंने दिग्गज रैंडी ऑर्टन को हराकर वर्ल्ड टाइटल जीता था।

Sportskeeda Wrestling को दिए गए इंटरव्यू में अपने रिलीज को लेकर जिंदर महल ने कई बातों का खुलासा किया। उन्होंने कहा,

दिन के अंत में ये एक बिजनेस है। इस बिजनेस में चीजें बदलती हैं, बदलाव होते हैं, टैलेंट बदलता है लेकिन ये ही चीज बिजनेस को मजेदार बनाती है। रेसलिंग को दिलचस्प बनाने के लिए ये चीजें जरूरी भी हैं। मैं पहले रिलीज हुआ और फिर वापस आया। शायद फिर आऊंगा। सही कौन जानता है? इस लिहाज से सब ठीक है। बिजनेस चलता रहता है। आखिरकार मैं भी एक प्रोफेशनल रेसलर हूं। ये चीज बहुत मायने रखती है।

youtube-cover
Ad

WWE ने अप्रैल में दिया था भारतीय सुपरस्टार्स को झटका

जिंदर महल को इस साल अप्रैल में रिलीज किया गया। उनके साथ-साथ भारतीय सुपरस्टार वीर महान और सांगा को भी बाहर का रास्ता दिखाया गया था। मौजूदा समय में WWE में कोई भी भारतीय रेसलर मौजूद नहीं है। ये बहुत हैरान करने वाली बात है। सांगा ने तो इसके प्रति अपना गुस्सा कंपनी के ऊपर जाहिर किया था।

महल इस समय इंडिपेंडेंट सर्किट में काम कर रहे हैं। उनका जलवा भी देखने को मिल रहा है। उन्होंने हाल ही में AEW रेसलर सतनाम सिंह के साथ मिलकर AAA वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप हासिल कर इतिहास रचा था। महल का काम देखकर सभी को खुशी हो रही है। ऐसा लग रहा है कि वो आगे भी रेसलिंग में अपना कमाल दिखाते रहेंगे।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications