WWE से निकाले गए भारतीय सुपरस्टार ने टैग टीम चैंपियन बनकर रचा इतिहास, 7 फुट 4 इंच लंबे AEW रेसलर के साथ मिलकर दुश्मनों के छुड़ाए छक्के

WWE
पूर्व WWE सुपरस्टार को मिली बड़ी सफलता (Photo: WWE.com)

Jinder Mahal Win Tag Team Championship Outside WWE: WWE ने अप्रैल में जिंदर महल (Jinder Mahal) को कंपनी से निकाल कर सभी को चौंका दिया था। महल पिछले कुछ समय से एक्टिव हो गए हैं। वो लगातार रेसलिंग में झंडे गाड़ रहे हैं। इस बार उन्होंने 7 फुट 4 इंच लंबे AEW रेसलर सतनाम सिंह के साथ मिलकर AAA वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप हासिल कर इतिहास रच दिया है।

Ad

AAA TripleMania 32 CDMX में जिंदर महल और सतनाम सिंह ने ये कारनामा किया। मौजूदा समय में महल राज धेसी नाम से काम करते हैं। इस इवेंट में टैग टीम चैंपियनशिप के लिए ट्रिपल थ्रेट मैच हुआ था। मुकाबला काफी तगड़ा रहा था। अंत में महल और सिंह ने बाजी मारी।

Ad

धेसी और सिंह का AAA टैग टीम चैंपियन के रूप में ये पहला रन होगा। इससे पहले नीग्रो कैसस और साइको क्लाउन चैंपियन थे। दोनों का टाइटल रन 68 दिन चला था। अब देखना होगा कि नए चैंपियंस आगे किस अंदाज में काम करते हैं।

पिछले महीने भी जिंदर महल ने बड़ी सफलता हासिल की थी। उन्होंने BLP Old Habits Die Screaming में डॉमिनिक गैरिनी को हराकर BLP टाइटल जीता था। WWE से रिलीज होने के बाद महल का ये पहला मुकाबला था। उन्हें लंबे समय बाद बड़ी सफलता मिली थी।

जिंदर महल फ्री-एजेंट के रूप में फैंस को बहुत ज्यादा प्रभावित कर रहे हैं। पिछले कुछ साल WWE में उनके लिए अच्छे नहीं रहे थे। टैग टीम डिवीजन में वो ज्यादा नज़र आए। महल इंजरी के कारण भी ज्यादा परेशान रहे थे।

महल को WWE में साल 2017 में बड़ी सफलता मिली थी। उन्होंने दिग्गज रैंडी ऑर्टन को हराकर WWE चैंपियनशिप हासिल की थी। उनका ये टाइटल रन शानदार रहा था। WWE में उन्होंने अपना अंतिम टाइटल साल 2019 में जीता था।

WWE ने इस साल अप्रैल में जिंदर महल को दिया था बड़ा झटका

अप्रैल में इस साल जिंदर महल को WWE ने रिलीज कर बड़ा झटका दिया था। किसी को उम्मीद नहीं थी कि उन्हें बाहर निकाल दिया जाएगा। उनके साथ-साथ कंपनी ने वीर महान और सांगा को भी रिलीज किया। आप यकीन नहीं करेंगे लेकिन मौजूदा समय में WWE में कोई भी भारतीय रेसलर काम नहीं करता है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications